30.9 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनियाबड़ी सीरीज और टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे ऋषभ पंत!

बड़ी सीरीज और टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे ऋषभ पंत!

पंत के चोटिल होने से भारतीय टीम और दिल्ली कैपिटल्स को भी बड़ा झटका।

Google News Follow

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार, 30 दिसंबर को उत्तराखंड के रुड़की में हादसे का शिकार हुए। उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद पंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पंत के घुटने में फ्रैक्चर है, माथे में टांके लगे हैं। हाथ और पीठ में चोट भी लगी है। वहीं माना जा रहा है कि पंत को पूरी तरह ठीक होने में कम से कम छह महीने लगेंगे।

पंत के चोटिल होने से सिर्फ भारतीय टीम को ही नहीं, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स को भी बड़ा झटका लगा है। कहा जा रहा है कि पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी-मार्च में होने वाली सीरीज से बाहर हो सकते हैं। इसके अलावा उनके आईपीएल के 16वें सीजन से भी दूर रहने की संभावना है। वहीं पंत अगर पांच महीने में ठीक नहीं हुए और टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई तो वह जून में होने वाले खिताबी मुकाबले से भी दूर रह सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ऋषभ पंत के दाहिने घुटने पर लगे चोट को लेकर चिंतित है। बीसीसीआई के डॉक्टरों के पैनल ने देहरादून में पंत का इलाज कर रहे डॉक्टरों के साथ बैठक की है और यह निर्णय लिया गया है कि उनके घुटने का इलाज बीसीसीआई की मेडिकल टीम द्वारा किया जाएगा। इसके लिए पंत को विदेश भेजा जा सकता है।

ये भी देखें 

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत हुए सड़क हादसे का शिकार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें