29 C
Mumbai
Monday, April 6, 2026
होमदेश दुनियामक्का से लौटते ही ट्रोल हुईं रोजलिन खान, बोलीं मांगी थी दुआ!

मक्का से लौटते ही ट्रोल हुईं रोजलिन खान, बोलीं मांगी थी दुआ!

किसी ने पुरानी तस्वीरें डिलीट करने की सलाह दी तो किसी ने उनकी आस्था पर सवाल उठाए। यहां तक कि कुछ लोगों ने उनकी बीमारी को भी इस बहस से जोड़ दिया। 

Google News Follow

Related

अभिनेत्री और कैंसर सर्वाइवर रोजलिन खान अपनी पहली मक्का यात्रा पूरी कर भारत लौटने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। उनके लिए यह सफर आत्मिक शांति से जुड़ा था, लेकिन लोगों ने उन्हें कपड़ों और फैशन चॉइस को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

रोजलिन की मक्का यात्रा से लौटते ही कुछ यूजर्स उनके पहनावे और पुरानी फोटोज को लेकर सवाल उठा रहे हैं। किसी ने पुरानी तस्वीरें डिलीट करने की सलाह दी तो किसी ने उनकी आस्था पर सवाल उठाए। यहां तक कि कुछ लोगों ने उनकी बीमारी को भी इस बहस से जोड़ दिया।

इस आलोचना पर रोजलिन ने बेहद शांत तरीके से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ”काश लोग थोड़े और दयालु होते। मेरे लिए कैंसर कोई कहानी या नाटक नहीं था, बल्कि जिंदगी बचाने की जंग थी। ऐसे दिन थे जब मैं बस सांस लेने और अगले दिन तक जीने की कोशिश कर रही थी। उन पलों में दुआ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि दिल से निकली थी, क्योंकि जब शरीर जवाब दे रहा हो तब आस्था ही सहारा बनती है।”

रोजलिन ने कहा, “मेरी आस्था ने कभी मुझसे यह नहीं कहा कि मैं खुद को मिटा दूं। जब लोग मेरी बीमारी का इस्तेमाल मेरे कपड़ों या मेरी आस्था को जज करने के लिए करते हैं तो बहुत तकलीफ होती है। कैंसर से बच जाने का मतलब यह नहीं कि इंसान अपनी पहचान छोड़ दे।”

उन्होंने दो टूक कहा कि मैंने दुनिया को खुश करने के लिए दुआ नहीं मांगी थी, मैंने जीने के लिए दुआ मांगी थी।

उन्होंने आगे कहा, “मैं ट्रोलिंग से डरने वाली नहीं हूं। कैंसर जैसी बड़ी लड़ाई जीतने के बाद कुछ कमेंट्स और मैसेज मुझे तोड़ नहीं सकते। जिंदगी ने मुझे बहुत कुछ सिखा दिया है। संवेदनशीलता, इंसानियत और एक-दूसरे के प्रति सम्मान ही जिंदगी के असली मायने हैं। मेरा मानना है कि किसी के कपड़ों या आस्था पर फैसला सुनाने से पहले यह समझना जरूरी है कि वह इंसान यहां तक पहुंचने के लिए किन हालात से गुजरा होगा।”

यह भी पढ़ें-

जॉर्जिया-मूनी शतकीय साझेदारी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 19 रन से हराया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,248फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें