31.5 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमदेश दुनियाRSS प्रमुख मोहन भागवत ने इस्लाम को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें...

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने इस्लाम को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मोहन भागवत ने लोगों को संबोधित किया।

Google News Follow

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने भारत में मुसलमानों और इस्लाम धर्म को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म केवल भारत में ही सुरक्षित हैं इसके लिए इस्लाम धर्म के मानने वालों को विदेशी कनेक्शन भूलना होगा।

दरअसल, महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा कि लोगों को यह महसूस करने की जरूरत है कि उन्हें भारतीय संस्कृति के साथ मिलना होगा और देश के हित में विदेशी संबंधों को भूलना होगा। उन्होंने यहां ‘संघ शिक्षा वर्ग’ (आरएसएस कैडर के लिए प्रशिक्षण शिविर) के विदाई समारोह में कहा कि भारत की एकता और अखंडता के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को प्रयास करना चाहिए।

आरएसएस प्रमुख ने अपने बयान में इस्लाम को लेकर कहा, “पूरी दुनिया में इस्लाम का आक्रमण हुआ, स्पेन से मंगोलिया तक छा गया। धीरे-धीरे वहां के लोग जागे। उन्होंने आक्रमणकारियों को हराया तो अपने कार्य क्षेत्र में इस्लाम सिकुड़ गया। अब विदेशी तो यहां से चले गए लेकिन इस्लाम की पूजा कहां सुरक्षित चलती है। यहीं सुरक्षित चलती है।

मोहन भागवत ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को लेकर कहा, “देश में कितनी जगह कितने प्रकार के विवाद मचे हैं। भाषा को लेकर, संप्रदाय को लेकर, मिलने वाली सहूलियतों के लिए विवाद चालू है। वो इस हद तक बढ़ गई हैं कि लोग आपस में ही हिंसा करने लगे हैं। देश की सीमाओं पर बुरी नज़र रखने वाले दुश्मन बैठे हुए हैं। उनको हम देशवासी और हमारा बल नहीं दिखा रहे हैं, हम आपस में ही लड़ रहे हैं। हम ये भूल रहे हैं कि हम एक देश हैं, एक ही जन है।

भागवत ने कहा, कितने दिन, कितने शतकों से हम सभी धर्मों के साथ जी रहे हैं। इस बात को न पहचानते हुए अगर हम अपने बीच के फर्क को बनाए रखने वाली नीति से चलेंगे, तो कैसे होगा। भागवत ने कहा कि हिंदी स्वराज को ही हम हिंदू राष्ट्र कहते हैं। 75 साल की स्वतंत्रता को देखकर हमारे अंदर उत्साह जगा है। हिंदू राष्ट्र का संकल्प दोहराते हुए भागवत ने कहा कि सभी भारतीयों का डीएनए एक ही है।

ये भी देखें 

अमित शाह की अपील का मणिपुर में असर, लोगों ने 140 हथियार किये वापस   

राहुल के साथ US में दिखने वाली कौन हैं सुनीता विश्वनाथ? सोरोस से क्या है नाता?     

वारकरी बंधुओं ​के लिए​ CM शिंदे का चाक चौबंद ​व्यवस्था​ का​ ​दिया ​निर्देश​ ​​!​

राहुल ने मुस्लिम लीग को बताया “सेक्युलर” हंगामा, BJP ने की निंदा   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें