29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाRSS का दावा: पेगासस के जरिये भारत के विकास को रोक रहा...

RSS का दावा: पेगासस के जरिये भारत के विकास को रोक रहा चीन

वीडियो में आरएसएस ने बताया कैसे चीन साजिश रच रहा

Google News Follow

नई दिल्ली। आरएसएस ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि पेगासस के जरिये चीन भारत की तरक्की रोकने की साजिश रच रहा है। वीडियो में कई मिथकों दूर करने के साथ यह भी बताया गया है कि पेगासस कैसे दूसरे देशों की मदद कर रहा है और चीन इसकी सहायता से भारत के विकास को रोक रहा है।

यह वीडियो एक वेबिनार का है और इसे आरएसएस के विश्व संवाद केंद्र द्वारा दक्षिण बंगाल में यूट‌्यूब पर रिलीज किया गया है। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक बंगाल में आरएसएस के वरिष्ठ नेता बिप्लब रॉय ने कहा कि इसके पीछे बुनियादी विचार यही है कि लोगों को पेगासस के पीछे की असली मंशा बताई जाए। चीन जैसी विदेशी ताकतें कैसे पेगासस का इस्तेमाल अपने हितों के लिए कर रही हैं यह भी स्पष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि हम इस बात नहीं पड़ रहे हैं कि क्या सही और क्या गलत।
बस हम लोगों को पेगासस और इसके पीछे की साजिश के बारे में जागरूक करना चाहते हैं। वीडियो में हमने उनकी तरफ इशारा किया है, जिन्हें पेगासस की साजिश से लाभ पहुंच सकता है। यह कुछ मीडिया माफिया हो सकते हैं। हमारे देश से दूर के कुछ बिजनेसमैन हो सकते हैं। अर्बन नक्सली हो सकते हैं या चीन जैसी विदेशी ताकतें हो सकती हैं जो भारत के विकास में बाधा डालना चाहती हैं।
बता दें कि 26 जुलाई को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दो सदस्यीय जांच दल का गठन भी किया था। यह दल इजरायली सॉफ्टवेयर पेगासस के जरिए नेताओं, जजों, पत्रकारों और सरकारी अधिकारियों की जासूसी की जांच करेगा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें