29.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियारूस ने भी माना पीओके है भारत का हिस्सा   

रूस ने भी माना पीओके है भारत का हिस्सा   

पुतिन सरकार ने एससीओ सदस्य देशों के मानचित्र में दिखाया  

Google News Follow

रूस ने भी जम्मू कश्मीर, लद्धाख और अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग माना है। रूस सरकार द्वारा जारी किया गया एससीओ सदस्य देशों के मानचित्र में दिखाया गया है। जारी नक्शे में बताया गया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला पीओके और अक्साई चीन के साथ पूरा अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है। गौरतलब है कि एससीओ के सदस्य देशों में पाकिस्तान और चीन भी शामिल हैं। बावजूद इसके रूस ने यह नक्शा जारी किया है।

रूस के इस कदम से जम्मू कश्मीर पर  भारत का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत संदेश जाएगा। मालूम हो कि हाल ही में अमेरिका के राजदूत ने पीओके का दौरा किया था और इसे आजाद कश्मीर बताया था। जर्मनी के विदेश मंत्री ने भी संयुक्त राष्ट्र संघ में जम्मू कश्मीर के मुद्दे को सुलझाने बात कही थी। माना जा रहा है कि रूस के इस कदम से भारत को हर मंच इस दावे पर अपनी मजबूती से अपना पक्ष रख सकता है।

अभी हाल ही में चीन ने अपनी विस्तारवादी नीति के तहत  एससीओ के लिए जारी किये गए नक्शे में भारत के कुछ हिस्सों को अपने इलाकों के तौर पर प्रदर्शित किया था। सोवियत संघ और रूस ने 1947 में जम्मू कश्मीर का समर्थन किया थी। साथ ही भारत विरोधी प्रस्ताव को रोकने के लिए यूएनएससी में वीटो का इस्तेमाल किया है। हालांकि रूस भी जम्मू कश्मीर मुद्दे को  भारत और पाकिस्तान का विवादित मुद्दा बताता रहा है। उसका कहना है कि इस मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण नहीं किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें    

 

मुकेश अंबानी ने दुबई में खरीदा करोड़ों का बंगला

मल्लिकार्जुन खड़गे ने मारी बाजी, बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें