30.5 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026
होमदेश दुनियारूस-यूक्रेन के बीच 1,000 कैदियों की होगी अदला-बदली

रूस-यूक्रेन के बीच 1,000 कैदियों की होगी अदला-बदली

दोनों देशों ने एक-दूसरे पर युद्धविराम उल्लंघन का लगाया आरोप

Google News Follow

Related

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने बताया है कि यूक्रेन ने रूस को कैदियों की अदला-बदली के लिए 1,000 कैदियों की सूची सौंप दी है। राष्ट्रपति कार्यालय की प्रेस सेवा ने इसकी जानकारी दी। इस बीच, दोनों देशों ने एक-दूसरे पर तीन दिवसीय युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

रविवार (10 मई) शाम अपने संबोधन में राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, “1,000 के बदले 1,000 कैदियों की अदला-बदली की तैयारी चल रही है और यह हर हाल में होनी चाहिए। संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस प्रक्रिया की गारंटी लेने की जिम्मेदारी उठाई है।”

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि रूस के साथ युद्ध समाप्त होना चाहिए और यूक्रेन को विश्वसनीय सुरक्षा गारंटी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, “अब व्लादिमीर पुतिन स्वयं कह रहे हैं कि वे आखिरकार प्रत्यक्ष बैठक के लिए तैयार हैं। हमने उन पर इसके लिए कुछ दबाव बनाया और हम स्वयं भी लंबे समय से ऐसी बैठक के लिए तैयार थे। अब इसके लिए उचित प्रारूप तय करना होगा।”

रूस और यूक्रेन ने शुक्रवार को तीन दिनों के युद्धविराम और 1,000 कैदियों की अदला-बदली पर सहमति जताई थी। हालांकि, रविवार को दोनों देशों ने एक-दूसरे पर घोषित युद्धविराम तोड़ने का आरोप लगाया।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि यूक्रेनी सेना ने पिछले 24 घंटों में युद्धविराम का 16,071 बार उल्लंघन किया। मंत्रालय के अनुसार, रूसी सेना ने इन उल्लंघनों का उसी तीव्रता से जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम, तोपखाने और मोर्टार ठिकानों के साथ-साथ कमांड पोस्ट और ड्रोन लॉन्च साइट्स को निशाना बनाया गया। इससे पहले शनिवार को भी रूस ने युद्धविराम के 8,970 उल्लंघनों का दावा किया था।

वहीं, यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि युद्धविराम के बावजूद रूसी हमलों में कम-से-कम एक व्यक्ति की मौत हुई और 15 लोग घायल हुए। यूक्रेनी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने एक बयान में कहा कि रूसी सेना ने रविवार को यूक्रेनी ठिकानों पर 60 बार हमले किए।

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन ने ‘विक्टरी डे’ समारोह के मद्देनजर शनिवार से सोमवार तक तीन दिनों के युद्धविराम पर सहमति बनाई थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर समझौता तोड़ने के आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

​पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित: 94.52 प्रतिशत छात्र पास, हरलीन शर्मा बनीं टॉपर!

भाजपा को धन्यवाद करने की वजह से मुझे टीएमसी से निकाला गया: रिजु दत्ता!

सीमा बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया 45 दिनों में पूरी होगी

“तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने वर्षों तक हिंदू महिलाओं पर अत्याचार किए”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,136फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें