29 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियारूस Attack: ठाणे के भी फंसे 7 छात्र, अभिभावकों से संपर्क

रूस Attack: ठाणे के भी फंसे 7 छात्र, अभिभावकों से संपर्क

ठाणे, कल्याण-डोंबिवली जिले के 7 विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे, ये हैं उनके नाम इस प्रकार हैं- शुभम म्हाडसे (मुरबाड), संतोष चव्हाण (भिवंडी), प्रथमा सावंत (नवी मुंबई), चैताली संझगिरी (ठाणे), लक्ष संझगिरी (ठाणे), हेमंत नेहरे (कल्याण), संकेत पाटील (डोंबिवली) हैं|

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने पूरी दुनियां की चिंता बढ़ाई हुई है| रूसी हमले के कारण यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र भी हजारों की संख्या में फंसे हुए है| भारत भी लगातार इस संकट पर नजर बनाये हुए है|

वही रूस के हमले से यूक्रेन के कई शहर, प्रांत व जिले सहित राजधानी कीव में भी भारी तबाही का मंजर देखा जा रहा है| तबाही के इस माहौल में हजारों की संख्या में भारतीय छात्र वहां फंसे हुए हैं| युद्ध के बीच यूक्रेन में भारतीयों को वहां से सकुशल देश वापसी के लिए भारत सरकार की ओर से कोशिशें की जा रही हैं|

विदेश मंत्रालय द्वारा यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों के परिवार वालों से संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं| भारतीय नागरिकों में यूक्रेन पढ़ने गए कई भारतीय छात्र भी शामिल हैं| इनमें महाराष्ट्र के कल्याण-डोंबिवली और ठाणे जिले के भी कई विद्यार्थी शामिल हैं| ये सभी छात्र मुरबाड, भिवंडी, नवी मुंबई, ठाणे, कल्याण और डोंबिवली हैं|

ठाणे जिला प्रशासन के जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की ओर से यूक्रेन में फंसे नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर दिया गया है| ठाणे, कल्याण-डोंबिवली जिले के 7 विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे, ये हैं उनके नाम इस प्रकार हैं- शुभम म्हाडसे (मुरबाड), संतोष चव्हाण (भिवंडी), प्रथमा सावंत (नवी मुंबई), चैताली संझगिरी (ठाणे), लक्ष संझगिरी (ठाणे), हेमंत नेहरे (कल्याण), संकेत पाटील (डोंबिवली) हैं|

ठाणे जिले के लिए हेल्पलाइन नंबर-
ठाणे जिला आपदा नियंत्रण कक्ष, जिलाधिकारी कार्यालय ठाणे का फोन नंबर- 022-25301740/ 25381886 है. ई मेल आईडी-  thaneddmo@gmail.com है.

नई दिल्ली के सहायता कक्ष से इस तरह संपर्क करें-
केंद्रीय विदेश मंत्री कार्यालय, नई दिल्ली, टोल फ्री नंबर- 1800118797
फोन नंबर- 011​​– 2301​​2113/23014105/23017905

फैक्स नंबर 011- 23088 124
ई-मेल पता- situationroom@mea.gov.in

​​यह भी पढ़ें-

नई एडवाइजरी: भारतीय नागरिकसमन्वय के बिना सीमा चौकी पर न जाएं ‘        

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,272फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें