31 C
Mumbai
Sunday, December 7, 2025
होमदेश दुनियाRussia Attack: जंगल की सैर ने बनाया यूक्रेनी किसान को अरबपति का...

Russia Attack: जंगल की सैर ने बनाया यूक्रेनी किसान को अरबपति का मालिक!

किसान का नाम इगोर है| वह हर सुबह जंगल घूमने जाते थे, आज सुबह जब वह जंगल से घूमकर बाहर आए तो उनके साथ रशियन आर्मी का 9K330 Tor SAM युद्धपोत भी था| यह युद्धपोत उन्हें जंगल में लावारिस मिली| इसके बाद इगोर 15 अरब के मालिक बन चुके हैं| उसका नाम 'द टोर' है|

Google News Follow

Related

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को दो हफ्ते से अधिक के समय से युद्ध चल रहा हैं| रूस के हमले के बाद यूक्रेन के कई शहर बर्बाद हो चुके हैं| इस हमले में न सिर्फ यूक्रेन को जान-माल का नुकसान हो रहा है| इसी बीच रूस के हमले के बीच यूक्रेन का एक किसान जंगल में घूमने गया था| यह गरीब किसान जब बाहर निकला तो 15 अरब का मालिक बन चुका था|

गौरतलब है कि यूक्रेनी किसान को जंगल के भीतर रशियन मिलिट्री का युद्धपोत मिला, जिसे उसने लूट लिया| खारकीव का रहने वाला यह किसान रशियन मिलिट्री का युद्धपोत चुराकर 15 अरब का मालिक बन गया| यूक्रेन के कानून के तहत, यूक्रेनी नागरिक रशियन प्रॉपर्टी सीज कर सकते हैं|

यूक्रेनी किसान युद्धपोत की सवारी करता नजर आ रहा है| यह किसान रूस के हमले के दौरान जंगल गया था| वहां से वह बाहर अरबों के एक युद्धपोत के साथ निकला| गौरतलब है कि जिस युद्धपोत से मिसाइल दागी जा सकती है| इस युद्धपोत को शख्स अब अपना बता रहा है| उक्त किसान ने इसे अपने घर के बाहर पार्क किया हुआ है| ट्विटर पर ओरिक्स नाम के एक पेज से इस किसान के बारे में खबर शेयर की गई है|

ट्विटर पर किसान का नाम इगोर है| वह हर सुबह जंगल घूमने जाते थे, आज सुबह जब वह जंगल से घूमकर बाहर आए तो उनके साथ रशियन आर्मी का 9K330 Tor SAM युद्धपोत भी था| यह युद्धपोत उन्हें जंगल में लावारिस मिली| इसके बाद इगोर 15 अरब के मालिक बन चुके हैं| उसका नाम ‘द टोर’ है| यह युद्धपोत सोवियत यूनियन में ही बना है| यह काफी शक्तिशाली है|

इस युद्धपोत के बारे में कहा जाता है कि यह हर मौसम में दुश्मनों के दांत खट्टे कर सकता है|  यह मीडियम और शार्ट रेंज में जमीन से हवा में मिसाइल दागकर दुश्मनों को नेस्तनाबूद कर देता है| इसका इस्तेमाल हेलीकाप्टर, एयरप्लेन, मिसाइल तथा अन्य चीजों को जमीन से तबाह करने के लिए किया जाता है|

यह भी पढ़ें-

Russia Attack: बच्चों की मौत से बौखलाईं यूक्रेनी महिलाएं, उठाईं AK-47

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,706फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें