31 C
Mumbai
Tuesday, June 2, 2026
होमदेश दुनियाRussia Attack: बच्चों की मौत से बौखलाईं यूक्रेनी महिलाएं, उठाईं AK-47

Russia Attack: बच्चों की मौत से बौखलाईं यूक्रेनी महिलाएं, उठाईं AK-47

महिलाओं ने कभी सेना में शामिल होने का सपना नहीं देखा था, लेकिन अब वे बुनियादी हथियार प्रशिक्षण ले रही हैं, जिसमें AK-47 से फायर करना, फिर से लोड करना और साफ करना आदि शामिल है|

Google News Follow

Related

रूस और यूक्रेन के बीच 17वें दिन भी घमासान युद्ध जारी है| एक तरफ जहां रूसी सेना लगातार यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ बढ़ रही है|वहीं, अन्य महिलाएं घरों से निकाले गए 2.3 मिलियन शरणार्थियों की देखभाल करने के लिए अपने जीवन को दांव पर लगा दिया है| ‘द सन’ में छपी खबर के अनुसार, युद्धग्रस्त देश के पूर्व में रूसी सेना से लड़ने वाली अग्रिम पंक्ति के सैनिकों में महिला सैनिक शामिल हैं| सिवी स्ट्रीट में हजारों महिलाएं AK-47 असॉल्ट राइफल से हथियार चलाने​​ का प्रशिक्षण ले रही हैं|

रूस के हमले के बाद यूक्रेनी महिलाओं द्वारा किया जा रहा यह प्रयास अविश्वसनीय है| उनको विश्वास है कि वह हमलावर रूसी सैनिकों को हराने में सेना की मदद में योगदान करेंगी| यूक्रेन के अधिकारियों ने इस सप्ताह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर फ्रंटलाइन इकाइयों में तैनात कुछ महिला सैनिकों की तस्वीरें जारी की हैं|

देश के युद्धग्रस्त पूर्वी क्षेत्र में सेना में कार्यरत एक सैनिक ने बताया कि बेशक यूक्रेन के पूर्व में महिलाएं अग्रिम पंक्ति में हैं| वे पुरुषों के साथ लड़ रही हैं और हर समय युद्ध की कार्रवाई देख रही हैं| सुदूर पश्चिम में ल्वीव में 33 वर्षीय केट माचिशिन जैसी महिलाओं ने कभी सेना में शामिल होने का सपना नहीं देखा था, लेकिन अब वे बुनियादी हथियार प्रशिक्षण ले रही हैं, जिसमें AK-47 से फायर करना, फिर से लोड करना और साफ करना आदि शामिल है|

उन्होंने कहा कि बेशक मुझे प्रशिक्षण लेने से डर लगता है, इसलिए मैं किसी को मारने में सक्षम नहीं हूं| एक महिला के लिए किसी को मारना बहुत कठिन काम है| मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे कभी ऐसा करना पड़ेगा, लेकिन हमें रूस द्वारा किए गए हमले की वजह से प्रशिक्षण लेने पर मजबूर होना पड़ा|

​​यह भी पढ़ें-

भारत ने गलती से दगी मिसाइल पहुंची पाकिस्तान,जांच के आदेश

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें