31.4 C
Mumbai
Friday, June 12, 2026
होमदेश दुनियामंजर भोपाली का तंज, यूपी में योगी सरकार, मुनव्वर भाई मेरे घर...

मंजर भोपाली का तंज, यूपी में योगी सरकार, मुनव्वर भाई मेरे घर आ जाइए

Google News Follow

Related

मुनव्वर राणा पर भोपाल के मशहूर शायर मंजर भोपाली ने तंज कसा है। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर कहा है कि मुनव्वर भाई उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गई है। अब अगर आप उत्तर प्रदेश छोड़ना चाहते है तो भोपाल आपका स्वागत करने के लिए तैयार है। मंजर भोपाली ने अपने फार्म हाउस में एक घर तैयार कराया है।

बता दें कि, शायर मुनव्वर राणा ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में अगर आदित्यनाथ योगी की सरकार दोबारा सत्ता में लौटती है तो वह उत्तर प्रदेश छोड़ देंगे। उन्होंने कहा था कि, वह दिल्ली या कोलकाता चलें जाएंगे। उन्होंने कहा था कि आजादी के बाद उनके पिता पाकिस्तान जाना पसंद नहीं किया,लेकिन उन्हें ,प्रदेश, गांव और मिट्टी छोड़नी पड़ी। उन्होंने यह बयान एक टीवी चैनल से बातचीत में कही थी।

अब जबकि, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है और सत्ता में जोरदार वापसी की है। बताते चलें कि मतगणना के दिन  मुनव्वर राणा के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। वहीं, मंजर भोपाली ने मुनव्वर राणा के अपने यहां आने का निमंत्रण दे एक तरह से तंज कसा है क्योंकि, अपने पोस्ट एक शेर भी लिखा है जिसमें उन्हें काम बोलने की सलाह दी गई है।

मंजर भोपाली ने फेसबुक पर लिखा, गुजारिश, मुनव्वर भाई,  घर हाजिर है … उन्होंने आगे लिखा कि, मुनव्वर राणा ने कहा था ऐसा हुआ तो उत्तर प्रदेश छोड़ दूंगा। मैने भोपाल में उनके लिए अपने फार्म हॉउस पर यह घर तैयार कराया है। अगर वो मध्य प्रदेश आना चाहते हैं तो भोपाल उनकी सेवा के लिए हाजिर है।
मगर उनसे एक गुजारिश है
कम बोलिये जनाब, जिहानत के बावजूद
# इश्क करते रहो
ये भी पढ़ें 

 

 उत्तराखंड में धामी के हार के बाद सीएम पर सस्पेंस, कई नाम चर्चा में    

भारत ने गलती से दगी मिसाइल पहुंची पाकिस्तान,जांच के आदेश

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,372फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें