28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामाभारत ने गलती से दगी मिसाइल पहुंची पाकिस्तान,जांच के आदेश

भारत ने गलती से दगी मिसाइल पहुंची पाकिस्तान,जांच के आदेश

सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए हाई लेवल कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश भी दिया हैं।

Google News Follow
एक तकनीकी गड़बड़ी की वजह से भारत की एक मिसाइल दुर्घटनावश फायर होकर पाकिस्तान सीमा में चली गई। भारत ने इस दुर्घटना पर गहरा खेद जताते हुए हाई लेवल कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं। रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि 9 मार्च को रूटीन मैंटिनेंस के दौरान कोई तकनीकी गड़बड़ी की वजह से मिसाइल चल गई। सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए हाई लेवल कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश भी दिया हैं।

वही, पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को ये दावा किया था कि भारत की तरफ से एक फ्लाइंग ऑब्जेक्ट ने उनके हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की है। पाकिस्तानी सेना की प्रॉपगैंडा विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन ने दावा किया था कि यह ऑब्जेक्ट पाकिस्तानी सीमा में 124 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से घुसा था। अब भारत ने बयान जारी कर बताया है कि मिसाइल कुछ तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से दग गई जिसका उसे ‘गहरा खेद’ है।

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि तकनीकी खराबी के कारण नौ मार्च को नियमित रखरखाव के दौरान दुर्घटनावश एक मिसाइल चल गई। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘तकनीकी खराबी के कारण नौ मार्च को नियमित रखरखाव के दौरान दुर्घटनावश एक मिसाइल चल गई।’’ बयान में कहा गया, ‘‘पता चला है कि मिसाइल पाकिस्तान के एक इलाके में गिरी। यह घटना अत्यंत खेदजनक है, राहत की बात है कि कोई जनहानि नहीं हुई।’’

प्रॉपेगैंडा विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने दावा किया था कि ये मिसाइल 124 किमी की स्पीड से घुसा था। पाक ने यह भी दावा किया था कि भारत का यह  फ्लाइंग ऑब्जेक्ट खानेवाल जिले के मियां चन्नू के पास गिरा था|

यह भी पढ़ें-

दिल्ली के गोकुलपुरी में भीषण आग, 7 की मौत  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें