28 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाRussia Attack: जेलेंस्‍की की चेतावनी, 'कहा, जितने तक लड़ाई जारी'

Russia Attack: जेलेंस्‍की की चेतावनी, ‘कहा, जितने तक लड़ाई जारी’

'मैं हमेशा से ही कहता रहा हूं कि सोमवार का दिन बहुत कठिन होता है| हमारे देश में जंग चल रही है| इसलिए हमारे लिए हर दिन अब सोमवार है|

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

रूस-यूक्रेन युद्ध का 13वें दिन जारी है| इस बीच यूक्रेन के राष्‍ट्रपति भवन से दुश्मन सेना को खुली चेतावनी दी है| उन्होंने कहा है कि वे अपने देश के लिए तब तक लड़ाई लड़ते रहेंगे, जब तक जीत नहीं मिल जाती है| उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति भवन से खुद वीडियो बनाकर जारी किया है|

गौरतलब है कि जेलेंस्‍की के पोलैंड भागने की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था| जेलेंस्की के जारी इस वीडियों ने अफवाहों को खारिज कर दिया है| उन्होंने कीव में स्थित राष्‍ट्रपति भवन में टहलते हुए यह वीडियो बनाया है| जेलेंस्‍की ने वीडियो पोस्‍ट कर कहा कि मैं राजधानी कीव में ही हूं और किसी से नहीं डरता हूं| मैं किसी बंकर में नहीं छिपा हूं और तब तक कीव में मौजूद रहूंगा, जब तक देशभक्ति से भरे इस युद्ध को जीत नहीं लेता हूँ|

जेलेंस्की का यह वीडियो ऐसे समय सामना आया है, जब रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव को चारों तरफ से घेरे हुए है| जेलेंस्‍की ने वीडियो में कहा, ‘मैं हमेशा से ही कहता रहा हूं कि सोमवार का दिन बहुत कठिन होता है| हमारे देश में जंग चल रही है| इसलिए हमारे लिए हर दिन अब सोमवार है|

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के 13वें दिन यूक्रेन को अब तक काफी नुकसान हो चुका है| यूक्रेन के कई शहर और रिहायशी इलाके तबाह हो चुके हैं| मंगलवार को रूसी सेना ने यूक्रेन के सूमी शहर में भारी तबाही मचाई है| रूसी सेना के हमले में सूमी में दो बच्चों समेत 21 नागरिकों मौत हो गयी |

 यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: ‘ब्लैक SEA’ की अनसुलझी कहानी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,356फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें