31 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाRussia‘धमकी’: अमेरिका,परमाणु हथियार की तैयारी, 5 देशों में हैं तैनात

Russia‘धमकी’: अमेरिका,परमाणु हथियार की तैयारी, 5 देशों में हैं तैनात

अमेरिका के करीब 100 परमाणु हथियार नाटो के पांच सदस्य देशों के छह बेस पर तैनात हैं|

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

रूस और यूक्रेन युद्ध का आज 8वां दिन है| इस लड़ाई में दोनों देशों ने एक दूसरे के हजारों सैनिकों को मारने का भी दावा किया है| वही रूस के हमले से यूक्रेन के कई बड़े शहरों में आम नागरिकों की मौत हुई है| इस युद्ध के बीच अब इस बात का डर बढ़ गया है कि कहीं रूस यूक्रेन पर परमाणु हमला ना कर दे| ऐसा इसलिए क्योंकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी न्यूक्लियर फोर्स को ‘हाई अलर्ट’ पर रहने का आदेश दिया था| इसी वजह से अमेरिका ने रूस के आसपास के देशों में परमाणु हथियारों की तैनाती बढ़ाना शुरू कर दिया है|

गौरतलब है कि अमेरिका और उसके नेतृत्व वाले 30 देशों के सैन्य संगठन नाटो ने इन तैनात किए गए हथियारों को लेकर आंकड़ों की पुष्टि नहीं की है| आर्म्स कंट्रोल सेंटर का अनुमान है कि अमेरिका के करीब 100 परमाणु हथियार नाटो के पांच सदस्य देशों के छह बेस पर तैनात हैं|  इटली में एविएनो और घेडी, जर्मनी में बुकेल, तुर्की में इंकर्लिक, बेल्जियम में क्लेन ब्रोगेल और नीदरलैंड में वोल्केल में ये हथियार तैनात हैं|

जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कॉल्ज ने भी रूस के यूक्रेन पर हुए हमले के बाद कहा कि उनका देश लॉकहेड मार्टिन कॉर्प F-35 लड़ाकू विमानों की खरीद की योजना बना रहा है| इसके साथ ही देश के रक्षा खर्च को भी बढ़ाने पर काम होगा| जर्मनी के पास अपने परमाणु हथियार नहीं हैं, वो नाटो के परमाणु साझाकरण समझौते का हिस्सा है| इस समय दुनिया में अमेरिका और रूस ही वो देश हैं, जिनके पास जरूरत से अधिक हथियार हैं| इनके पास दुनिया में मौजूद ऐसे 15,000 हथियारों का 90 फीसदी हिस्सा है, जबकि फ्रांस तीसरे स्थान पर है|

यह भी पढ़े-

Russia से हथियार खरीदना: US लगा सकता है भारत पर प्रतिबंध

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,267फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें