29.7 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामाRussia-Ukraine War: रूसी हमले में मेयर की मौत

Russia-Ukraine War: रूसी हमले में मेयर की मौत

रूस सेना द्वारा होस्टोमेल में भीषण गोलीबारी की गयी, जिसके कारण मेयर की मौत हो गयी| मेयर की मौत के बाद शहर में हड़कंप मच गया है|

Google News Follow
रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 12 वां दिन जारी है| रूसी हमले में यूक्रेन के होस्टोमेल के मेयर की मौत हो गई है| रूस सेना द्वारा होस्टोमेल में भीषण गोलीबारी की गयी, जिसके कारण मेयर की मौत हो गयी| मेयर की मौत के बाद शहर में हड़कंप मच गया है|

गौरतलब है कि यूक्रेन की सेना मास्को समर्थित पूर्वी क्षेत्र डोनबास में रूसी सैनिकों के साथ भारी लड़ाई में जुटी हुई है|  यूक्रेन के उप रक्षा मंत्री हन्ना मलयार ने कहा कि डोनबास के दो विद्रोही शहर जहां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को एक सैन्य अभियान की घोषणा की थी, वहां यूक्रेन की सेना लड़ रही है|

यूक्रेन के एक शीर्ष अधिकारी ने दावा किया है कि रूस ने कीव के पास के गांवों और कस्बों में बड़ी संख्या में सैनिकों को इ​​कट्ठा कर दिया है और अगले कुछ दिनों में रूस की सेना कीव पर कब्जा कर लेगी|  उक्रेइंस्का प्रावदा ने बताया कि यूक्रेन के गृह मंत्री के सलाहकार वादिम डेनिसेंको ने रविवार की रात्रि सरकारी यूक्रेनी टीवी से बात करते हुए कहा कि अगले कुछ दिनों में एक महत्वपूर्ण लड़ाई होने की उम्मीद है|

एक रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले कीव से लगभग 26 किलोमीटर दूर इरपिन शहर से एक निकासी मार्ग पर मोर्टार दागे जाने से एक मां और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई| यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर, खारकीव में एक शख्स की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए, जबकि रूसी हवाई हमलों में एक रिहायशी बिल्डिंग पर हमला हुआ|

​​यह भी पढ़ें-

Russia Ukraine War: ब्रिटेन की सेना का दावा, यूक्रेन में रहिवासी क्षेत्रों पर हमला कर रहा है रूस

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें