29.9 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियानरम पड़े पुतिन: कहा, सरकार को उखाड़ फेंकना' मकसद नहीं!

नरम पड़े पुतिन: कहा, सरकार को उखाड़ फेंकना’ मकसद नहीं!

दोनों देशों के बीच युद्ध के 14वें दिन भी जमीन पर ज्यादा प्रगति नहीं देखने को मिल है| अब बातचीत के सिलसिले को और तेज कर टेबल पर फिर से आने की तैयारी है|इस बात के संकेत यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दे दिए हैं|

Google News Follow

रूस और यूक्रेन के बीच 14वें भी युद्ध जारी है|दोनों देशों में समझौते को लेकर कई दौर की बातचीत अभी तक निर्णायक दौर में नहीं पहुंच पायी है|वही रूसी सेना यूक्रेन पर और आक्रमण हो गयी है|इसी बीच रूस और यूक्रेन के तेवर अब नरम पड़ते दिख रहे हैं|इसी कड़ी में रूस की तरफ से एक बड़ा बयान आया है|रूस ने कहा है कि उसको यूक्रेन सरकार को नहीं हटाना है|और उसे उखाड़ फेंकने का कोई उदेश्य नहीं है|

इससे पहले रूस ने जानकारी दी थी कि अब बातचीत यूक्रेन साथ आगे बढ़ चुकी है|और कुछ मुद्दों पर प्रगति भी हुई है|अब ये ​​कौन से मुद्दे हैं,किन बातों पर सहमति बनी है,ये अभी स्पष्ट नहीं है,लेकिन इस तनावपूर्ण माहौल के बीच इसे एक बड़े उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है|वैसे इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी साफ कर चुके हैं कि अब वे नेटो की सदस्यता लेने पर ज्यादा फोकस नहीं दे रहे हैं|ऐसे में उनके स्टैंड में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है|

रूस का शुरुआत से ही ये स्टैंड रहा है कि यूक्रेन नेटो में शामिल ना हो| वह हमेशा से इसे अपने देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा मानता है| अब अगर जेलेंस्की इस स्टैंड से पीछे हट जाते हैं, तो युद्ध समाप्त करने का एक बड़ा मौका मिल सकता है, लेकिन अभी के लिए ये सबकुछ सिर्फ बयानों तक सीमित है|

वही, दोनों देशों के बीच युद्ध के 14वें दिन भी जमीन पर ज्यादा प्रगति नहीं देखने को मिल है| अब बातचीत के सिलसिले को और तेज कर टेबल पर फिर से आने की तैयारी है|इस बात के संकेत यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दे दिए हैं| उनकी माने तो वे और रूस एक बार फिर बातचीत करने को तैयार है| उन्होंने जोर देकर कहा गया है कि शांति स्थापित करना जरूरी है और उसके लिए जितनी बार भी बात करनी पड़े, वो की जाएगी|

​​यह भी पढ़ें-

Russia Attack: यूक्रेन की मदद का अमेरिका ने ख़ारिज किया प्रस्ताव !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें