रूसी सैन्य विमान AN-26 क्रैश, सभी 29 लोगों की मौत

तकनीकी खराबी की आशंका

रूसी सैन्य विमान AN-26 क्रैश, सभी 29 लोगों की मौत

Russian military plane AN-26 crashes, killing all 29 people on board

रूस के क्रीमिया क्षेत्र से बड़ा विमान हादसा सामने आया। रूसी सेना का एक परिवहन विमान एंटोनोव An-26 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 29 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 क्रू मेंबर और 23 यात्री शामिल थे। प्रारंभिक जांच में किसी बाहरी हमले के संकेत नहीं मिले हैं और तकनीकी खराबी को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से TASS ने बताया कि यह हादसा 31 मार्च की शाम विमान के क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर निर्धारित मार्ग पर उड़ान भरने के दौरान हुआ। इसी दौरान अचानक एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उसका संपर्क टूट गया।

चट्टान से टकराया विमान

स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6 बजे विमान रडार से गायब हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान एक पहाड़ी इलाके में चट्टान से टकरा गया। इसके बाद सर्च और रेस्क्यू टीमों ने घटनास्थल का पता लगाया, जहां किसी के भी जीवित बचने की पुष्टि नहीं हुई। रक्षा मंत्रालय ने कहा, “रेस्क्यू टीम ने AN-26 विमान के मलबे का पता लगा लिया है। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, विमान में सवार सभी 29 लोगों की मौत हो चुकी है।”

बाहरी हमले के संकेत नहीं

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दुर्घटनास्थल पर किसी बाहरी हमले या विस्फोट के कोई संकेत नहीं मिले हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह हादसा किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। रक्षा मंत्रालय की एक विशेष जांच टीम मौके पर पहुंच चुकी है और मलबे की जांच कर रही है।

2014 में यूक्रेन से कब्जे में लिया गया था विमान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वही विमान था जिसे रूस ने वर्ष 2014 में यूक्रैन से कब्जाया था। AN-26 एक ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप विमान है, जिसका उपयोग सैनिकों की तैनाती और घायलों की निकासी के लिए किया जाता है। इसकी क्षमता लगभग 40 सैनिकों को ले जाने की होती है। यह दुर्घटना क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर, ब्लैक सी के पास हुई, जो रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र भी है। ऐसे क्षेत्र में सैन्य विमान का दुर्घटनाग्रस्त होना सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन सकता है।

यह भी पढ़ें:

बीबीएमबी में हिंदी अनुवादक भर्ती शुरू, 19 अप्रैल तक आवेदन करें!

भाग्यश्री ने बताया रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने का सबसे आसान तरीका!

रोजमर्रा की ये आदतें दिमाग को नुकसान पहुंचाती, ब्रेन हेल्थ बिगड़ती!

ईरान पर जमीनी हमला संभव, मिशन हमारी शर्तों पर खत्म: हेगसेथ!

Exit mobile version