29 C
Mumbai
Friday, April 3, 2026
होमदेश दुनियासागर केस: पहलवान सुशील कुमार सहित17 लोगों पर हत्या का आरोप तय  

सागर केस: पहलवान सुशील कुमार सहित17 लोगों पर हत्या का आरोप तय  

 2021 में दिल्ली की छत्रसाल स्टेडियम में सागर कुमार और सोनू की पिटाई की गई थी 

Google News Follow

Related

पहलवान सुशील कुमार सहित सत्रह लोगों पर सागर धनखड़ हत्या मामले में दिल्ली की एक अदालत ने आरोप तय किया है। यह आरोप हत्या, हत्या का प्रयास, दंगा फैलाने आदि आपराधिक साजिश रचने के लिए कोर्ट ने तय किया है। सत्रह आरोपियों में से दो आरोपी फरार हैं। इस मामले में इन दो आरोपियों पर भी आरोप तय किये गए हैं। यह आरोप रोहिणी कोर्ट ने तय किये हैं।

बता दें कि 2021 में चार मई को दिल्ली की छत्रसाल स्टेडियम में सागर और सोनू नामक दो युवकों की पिटाई की गई थी। इस घटना के बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां सागर धनखड़ की मौत हो गई थी जबकि सोनू की गंभीर रूप से घायल था। जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी,जिसके बाद फरार चल रहे पहलवान सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में सुशील कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस में सुशील कुमार से पूछताछ की थी। जहां सुशील कुमार ने खुलासा किया था कि उन्होंने सागर को डराने की कोशिश की थी लेकिन उसे जान से मारने की कोशिश नहीं थी। बताया जाता है कि सुशील कुमार और सागर में दिल्ली के एक फ्लैट को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आज सुशील कुमार जेल की सलाखों के पीछे हैं। दिल्ली पुलिस ने लगभग 19 दिन बाद फरार सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया था। सुशील कुमार ओलंपिक खेल में  दो बार पदक जीत चुके है।
 ये भी पढ़ें        
 

हिजाब विरोध: ईरानी मॉडल एलनाज नौरोजी ने ऑन कैमरा उतारे कपड़े

25 हजार मतदाता बदलेंगे कश्मीर की तस्वीर? वोटर लिस्ट पर घमासान

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,944फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें