27.4 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमक्राईमनामाSalman Khan threat: खान को धमकी देने वाला तैय्यब नोएडा से गिरफ्तार...

Salman Khan threat: खान को धमकी देने वाला तैय्यब नोएडा से गिरफ्तार !

आरोपी द्वारा मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में टेक्स्ट मैसेज किया था कि मैं सलमान खान को नहीं छोड़ूंगा। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया।

Google News Follow

​मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से कयास लगाया जाने लगा की एक फिर मुंबई में डॉन माफियाओं की भेट तो नहीं चढ़ेगी, जिस तरह से त्योहार और समर्थकों की भीड़ के बावजूद भी सलमान खान के करीबी दोस्त नेता व भवन व्यवसायी बाबा सिद्दीकी की युवकों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी| मुंबई में नेता की हत्या करने की जिम्मेदारी पंजाब के सुप्रसिद्ध गायक मुसवाले की हत्या करने वाले लॉरेंस बिश्नोई द्वारा ली गयी, जो इस समय गुजरात के जेल में बंद है| यही नहीं लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि सलमान खान से नजदीकी रखने वालों का यही हश्र होगा इस घटना के बाद से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गयी|  

इसी क्रम में फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) में कारपेंटर का काम करता है। युवक की पहचान मोहम्मद तैय्यब,18 के रूप में हुई है। वह दिल्ली में रहता है। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में टेक्स्ट मैसेज किया था कि मैं सलमान खान को नहीं छोड़ूंगा। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद मोबाइल नंबर से धमकी देने वाले की तलाश शुरू हुई। युवक की लोकेशन यूपी की मिली तो मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस मुख्यालय को इनपुट दिया।

इसके बाद मंगलवार को आरोपी युवक मोहम्मद तैय्यब निवासी दिल्ली को मुंबई की बांद्रा पुलिस ने नोएडा के थाना सेक्टर 39 इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक सेक्टर-92 की एक कोठी में कारपेंटर का काम कर रहा था। उसे आठ हजार रुपये महीने का वेतन मिलता है। मुंबई पुलिस की दो टीम नोएडा आई हुई हैं। एसीपी नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने आरोपी को पकड़े जाने की पुष्टि की। मोहम्मद तैयब मूल रूप से बरेली का रहने वाला है। 

आगे की जांच मुंबई पुलिस करेगी। सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस की एक टीम आरोपी के दिल्ली स्थित घर पर मौजूद है। वहां ज्योति नगर थाना पुलिस को सूचना देकर आरोपी के चाचा का घर भी खंगाला जा रहा है।मुंबई पुलिस आरोपी युवक को सूरजपुर कोर्ट लेकर गई है| तैयब की पुलिस ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी। फिर रिमांड पर मुंबई लेकर जाएगी। नोएडा पुलिस जांच पर अभी कुछ आधिकारिक तौर पर नहीं बोल रही है।

यह भी पढ़ें-

विमानों​ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले की हुई पहचान, ​जल्द होगा मुंबई पुलिस की गिरफ्त में!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें