29.7 C
Mumbai
Friday, May 15, 2026
होमदेश दुनियाSP नेता रुबीना का विवादित बयान, हिजाब को छूने वालों के हाथ...

SP नेता रुबीना का विवादित बयान, हिजाब को छूने वालों के हाथ काट देंगे  

Google News Follow

Related

देश भर में इस समय हिजाब को लेकर माहौल गर्म है। इस बीच समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश की नेता रुबीना खान ने शनिवार को अलीगढ़ में कहा कि जो भी हिजाब को छूने की कोशिश करेगा उसका हाथ काट दिया जाएगा। वहीं, शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की छात्राओं ने हिजाब पर प्रतिबंध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

रुबीना खान ने कहा कि यदि आप भारत की बेटियों और बहनों की गरिमा के साथ खेलने की कोशिश करते हैं तो उन्हें झांसी की रानी और रजिया सुल्ताना बनने में देर नहीं लगेगी और उनके हाथ काट काट दिए जाएंगे। समाजवादी पार्टी के नेता ने आगे कहा कि भारत विविधताओं का देश है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसी व्यक्ति के माथे पर तिलक है या पगड़ी या हिजाब है। उन्होंने कहा कि ‘घूंघट’ और हिजाब ‘भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न अंग’ हैं। “इन मुद्दों का राजनीतिकरण करना भयानक है।

रुबीना खान ने कहा कि सरकार कोई भी पार्टी चला सकती है, लेकिन महिलाओं को कमजोर मानने की गलती किसी को नहीं करनी चाहिए। बता दें कि कर्नाटक के एक कॉलेज में हिजाब पहनने आने की मांग कर रही हैं। हालांकि, इस संबंध  में प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। जिसके बाद छात्राओं ने कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर कर हिजाब पहन कर कॉलेज में आने की मांग की है। जिस पर बड़ी बेंच ने कहा कि फैसला आने तक छात्र कॉलेज में धार्मिक ड्रेस पहनकर नहीं आ सकते।

ये भी पढ़ें 

कांग्रेस की पोस्टर गर्ल ने थामी भाजपा का दामन

चुनावी मौसम : गिरगिट की तरह बदलते टोपी और दल सियासत के महारथी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,229फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें