27 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमक्राईमनामामनी लॉन्ड्रिंग केस: जेल में भी रहेंगे सत्येंद्र जैन, जमानत याचिका ख़ारिज   

मनी लॉन्ड्रिंग केस: जेल में भी रहेंगे सत्येंद्र जैन, जमानत याचिका ख़ारिज   

Google News Follow

Related

दिल्ली के हेल्थ मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका सीबीआई की विशेष अदालत ने ख़ारिज कर दी। फिलहाल सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल में ही रहना होगा। उन्हें धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

अदालत ने सत्येंद्र जैन को राहत देने से इंकार करते हुए कहा कि ईडी लगातार इस मामले में जांच कर रही है। इतना ही नहीं अभी भी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। कोर्ट ने कहा कि सत्येंद्र जैन को जमानत देने का सही चरण नहीं है। इसलिए उनकी जमानत याचिका ख़ारिज की जाती है।

बता दें कि सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया गया है।  इससे पहले ईडी ने सत्येंद्र जैन की 4.81 करोड़ चल और अचल सम्पत्ति जब्त की थी। सत्येंद्र जैन को आय स्रोत से ज्यादा संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले जैन की जमानत याचिका पर मंगलवार को कोर्ट ने 18 जून के लिए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जैन को फिलहाल न्यायिक हिरासत में और उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया है। सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किये जाने बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सिसोदिया को उनके सभी विभाग सौंप दिया गया है।
ये भी पढ़ें  

अग्निपथ योजना हिंसा: उपद्रवी कर सकते हैं माहौल ख़राब, हाई अलर्ट जारी

‘अग्निपथ’ योजना को लेकर गृह मंत्रालय ने लिया महत्वपूर्ण फैसला

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,022फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें