29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाएसबीआई 25,000 करोड़ रुपए का क्यूआईपी कर सकता है लॉन्च!

एसबीआई 25,000 करोड़ रुपए का क्यूआईपी कर सकता है लॉन्च!

क्यूआईपी से बैंक का कैपिटल बेस मजबूत होता है और बढ़ती लोन बुक को सपोर्ट मिलता है। साथ ही बैंक को नियामक बाध्यताओं को पूरी करने में मदद मिलती है। 

Google News Follow
भारत का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) जल्द 25,000 करोड़ रुपए मूल्य का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) लॉन्च कर सकता है। यह जानकारी कई मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई। रिपोर्ट्स में बताया गया कि क्यूआईपी में निवेशकों को मौजूदा मार्केट प्राइस से 2 से 3 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल सकता है।

मौजूदा समय में एसबीआई का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 828 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। बैंक अपेक्षित छूट के साथ आगे बढ़ता है, तो क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट की इश्यू प्राइस इस स्तर से थोड़ा कम हो सकती है।

इस क्यूआईपी में लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) सबसे बड़ा एंकर निवेशक हो सकता है। एलआईसी के अलावा कई घरेलू म्यूचुअल फंड्स भी एसबीआई की इस क्यूआईपी में भाग ले सकते हैं।

क्यूआईपी से बैंक का कैपिटल बेस मजबूत होता है और बढ़ती लोन बुक को सपोर्ट मिलता है। साथ ही बैंक को नियामक बाध्यताओं को पूरी करने में मदद मिलती है।

एसबीआई ने आखिरी बार जून 2017 में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) जारी किया था, जब उसने 1 प्रतिशत की छूट पर 15,000 करोड़ रुपए जुटाए थे और इश्यू की कीमत 287.25 रुपए प्रति शेयर रखी गई थी।

इस बार, बैंक द्वारा इससे कहीं अधिक राशि जुटाने की उम्मीद है, जिससे यह भारतीय बाजार में अब तक का सबसे बड़ा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट बन जाएगा।

सिटीग्रुप, एचएसबीसी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, मॉर्गन स्टेनली और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स जैसे प्रमुख वित्तीय संस्थान इस इश्यू का प्रबंधन कर रहे हैं।

पिछले पांच दिनों में, एसबीआई के शेयरों ने अपने निवेशकों को करीब 2 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

पिछले एक महीने में एसबीआई के शेयर में करीब 4.5 प्रतिशत और बीते छह महीने में करीब 8 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल की शुरुआत से अब तक एसबीआई ने 4.3 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

 
यह भी पढ़ें-

चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी, 2,900 रुपए प्रति किलो गिरा दाम!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें