22 C
Mumbai
Thursday, December 11, 2025
होमदेश दुनियापहली बार राज्यपालों की नियुक्तियों में SC/ST,ओबीसी व मुस्लिम वर्ग को मिला...

पहली बार राज्यपालों की नियुक्तियों में SC/ST,ओबीसी व मुस्लिम वर्ग को मिला मौका,जानें

central government replaced many states with governor

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। पहली बार देश में राज्यपालों की नियुक्तियों में हर समुदाय SC/ST, ओबीसी के अलावा महिलाओं और मुस्लिम समुदाय को बराबर का प्रतिनिधित्व मिल रहा है। राष्ट्रपति कोविंद रामनाथ कोविंद खुद दलित समुदाय से आते हैं।
थावरचंद गहलोत: भाजपा के एक शीर्ष एससी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री में से हैं, जो अब कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में काम करेंगे।
जनजातीय समुदायों के राज्यपाल: मंगूभाई पटेल, जो अब मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे, गुजरात में वर्षों के राजनीतिक अनुभव के साथ आदिवासी समुदायों के लंबे समय से नेता हैं। जबकि अनुसुइया उइके छत्तीसगढ़ की राज्यपाल हैं।
OBC से राज्यपाल: लोनिया समुदाय से ताल्लुक रखने वाले फागू चौहान बिहार के राज्यपाल हैं। जबकि रमेश बैस अब झारखंड के राज्यपाल बनेंगे। बंडारू दत्तात्रेय हिमाचल में एक कार्यकाल के बाद हरियाणा के राज्यपाल होंगे। गंगा प्रसाद चौरसिया सिक्किम के राज्यपाल हैं। तमिलिसाई सुंदरराजन तेलंगाना में पुडुचेरी के अतिरिक्त प्रभार के साथ कार्यरत हैं।
जाट समुदाय के 3 राज्यपाल: जाट समुदाय से संबंधित 3 राज्यपाल हैं। जगदीप धनखड़ राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प. बंगाल के राज्यपाल के हैं। आचार्य देवव्रत पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात के राज्यपाल हैं। सत्यपाल मलिक मेघालय के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं।
मुस्लिम वर्ग : आरिफ मोहम्मद खान केरल के राज्यपाल हैं। जबकि नजमा हेपतुल्ला मणिपुर की राज्यपाल हैं।
2 तेलुगु राज्यपाल: हरि बाबू कंभमपति और बंडारू दत्तात्रेय के साथ राज्यपालों की सूची में तेलुगु नेताओं की संख्या 2 हो जाती है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,691फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें