31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियारक्षाबंधन के अवसर पर स्कूली छात्राओं ने प्रधानमंत्री मोदी को बांधी राखी!

रक्षाबंधन के अवसर पर स्कूली छात्राओं ने प्रधानमंत्री मोदी को बांधी राखी!

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी बड़ी ही आत्मीयता के साथ सभी छात्राओं का स्वागत किया और उनके साथ समय बिताया।

Google News Follow
देश भर में शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित इस त्योहार पर दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर एक भावनात्मक आयोजन हुआ, जहां विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधी।

प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर दिल्ली के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। इन छात्राओं ने पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी बड़ी ही आत्मीयता के साथ सभी छात्राओं का स्वागत किया और उनके साथ समय बिताया।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं।”

इससे पहले, भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के जवानों को भी बच्चियों ने राखी बांधी। दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रक्षाबंधन के पावन अवसर पर, संस्कृति फाउंडेशन के स्वयंसेवकों और बच्चों ने बाइसन डिवीजन के सैनिकों को राखी बांधी और इस बात की पुष्टि की कि हमारे सैनिक कभी भी अपने परिवार से दूर नहीं होते।

हम इस हार्दिक समर्पण, सम्मान और स्नेह के बंधन को बहुत महत्व देते हैं जो राष्ट्र निर्माण में सेवा और योगदान के हमारे संकल्प को और मजबूत करता है।”

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर, नन्ही बच्चियों ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को राखियां बांधी। सेना प्रमुख का हाथ, जो देश की रक्षा का प्रतीक है, इन पवित्र राखियों से सज गया। यह राखी इस बात का प्रतीक है कि भारतीय सेना देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती है और नागरिकों को सेना पर पूरा भरोसा है।

रक्षाबंधन पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, जो उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की प्रार्थना का प्रतीक है। भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं।

यह भी पढ़ें-

रक्षा उत्पादन में भारत ने लगाई लंबी छलांग, 5 साल में 90 प्रतिशत की वृद्धि!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें