28.7 C
Mumbai
Thursday, July 9, 2026
होमदेश दुनियाPunjab में सीएम पर फंसा पेंच,रंधावा नहीं चन्नी होंगे पंजाब के नए...

Punjab में सीएम पर फंसा पेंच,रंधावा नहीं चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री

Google News Follow

Related

चंडीगढ़। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे, कांग्रेस आलाकमान ने विधायकों की सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है, कुछ देर पहले ही कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी थी कि पर्यवेक्षकों की विधायकों के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है, चरणजीत सिंह चन्नी शाम 6.30 बजे राज्पाल से मुलाकात करने के लिए जाएंगे,माना जा रहा है कि चरणजीत सिंह चन्नी राज्यपाल से सोमवार को मुलाकात करने के लिए वक्त मांग सकते हैं,चरणजीत सिंह चन्नी के सीएम बनने की जानकारी पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट करके दी।

कुछ देर पहले तक सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम आगे चल रहा था, लेकिन आखिरी मौके पर चन्नी के नाम की घोषणा कर दी गई,चरणजीत सिंह चन्नी राज्य की चमकौर साहिब सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। वह दलित समुदाय से आते हैं। चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह के धुर विरोधी रहे हैं। राज्य में पर्यवेक्षक के तौर पर पहुंचे अजय माकन ने भी ट्वीट किया है कि शाम को 6:30 बजे हरीश रावत और विधायक दल के नए नेता गवर्नर हाउस जाएंगे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में वह राज्य में सरकार के गठन का दावा करेंगे।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,136फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें