30.4 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाOxygen crisis: SC की ऑडिट पैनल ने खोली दिल्ली सरकार की पोल...

Oxygen crisis: SC की ऑडिट पैनल ने खोली दिल्ली सरकार की पोल तो BJP बोली केजरीवाल झूठे

Google News Follow

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार की सुप्रीम कोर्ट की ऑडिट पैनल की रिपोर्ट ने पोल खोल दी है। बार-बार ऑक्सीजन नहीं मिलने की बात करने वाले केजरीवाल के दावे झूठे साबित हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट की ऑडिट पैनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली सरकार ने आवश्यकता से चार गुना अधिक ऑक्सीजन की डिमांड की थी। बता दें कि दूसरी लहर के दौरान देशभर में ऑक्सीजन की कमी थी और कई लोगों की जान भी चली गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरे राज्यों की ऑक्सीजन आपूर्ति को रोक दी गई थी, जिसकी वजह से कई राज्यों ऑक्सीजन संकट गहरा गया था।
पैनल की ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली को उस वक्त करीब 300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत थी, मगर दिल्ली सरकार ने मांग बढ़ाकर 1200 मीट्रिक टन कर दी थी। ऑक्सीजन ऑडिट रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि दिल्ली की अत्यधिक मांग के कारण 12 अन्य राज्यों को जीवन रक्षक ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना करना पड़ा क्योंकि अन्य राज्यों की आपूर्ति दिल्ली की ओर मोड़ दी गई थी। हालांकि, दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और एमआर शाह ने 12 सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया था और ऑक्सीजन वितरण प्रणाली पर पैनल से ऑडिट रिपोर्ट मांगी थी।ऑडिट के दौरान ऑक्सीजन टास्क फोर्स ने पाया कि 13 मई को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन टैंकरों को नहीं उतारा जा सका, क्योंकि उनके टैंक पहले से ही 75% से अधिक क्षमता पर थे। यहां तक की  एलएनजेपी और एम्स जैसे सरकारी अस्पतालों में भी ऑक्सीजन टैंक भरे पड़े थे। गौरतलब है कि अप्रैल-मई के दौरान जब कोरोना पीक पर था, तब दिल्ली के कई अस्पतालों को ऑक्सीजन संकट से जूझना पड़ा था और नौबत यहां तक आ गई कि कई लोगों की जानें भी चली गईं।
भाजपा का केजरीवाल पर हमला: रिपोर्ट आ जाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे झूठ बोलते हैं। पात्रा ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जब पूरे देश में ऑक्सीजन की जरूरत थी तो दिल्ली सरकार की ज्यादा मांग आपराधिक लापरवाही है। यह पूरी तरह से षड्यंत्र के तहत किया गया और ऐसा इसलिए किया गया ताकि अपनी गलती का ठीकरा दूसरे पर फोड़ा जा सके। संबित पात्रा ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि जो व्यक्ति ऑक्सीजन को लेकर इतना बड़ा झूठ बोल सकता है वह राशन को लेकर क्या करेगा। वह सिर्फ घर-घर अपना नाम पहुंचाना चाहते हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें