27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमक्राईमनामाNSA अजीत डोभाल की सुरक्षा में सेंध, पकड़ा गया आरोपी

NSA अजीत डोभाल की सुरक्षा में सेंध, पकड़ा गया आरोपी

​पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसके शरीर में चिप लगी है, उसे रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा है। जांच में पता चला है कि वह कर्नाटक का रहने वाला है।

Google News Follow

​राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के दिल्ली स्थित सरकारी आवास में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार लेकर सेंध लगाने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त अज्ञात व्यक्ति को सुरक्षा बलों ने हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम आरोपी शख्स को हिरासत ने लेकर पूछताछ कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार NSAअजित डोभाल के घर बुधवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति गाड़ी लेकर अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। अब स्थानीय पुलिस और स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार वह भाड़े की कार लेकर आया था।शुरुआती जांच में वह कुछ मेंटली डिस्टर्ब लग रहा है।

दिल्ली की स्पेशल​​ सेल उससे यह जानने की कोशिस कर रही है कि वह गलती से घर में घुसा या इसके पीछे कोई साजिश थी। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसके शरीर में चिप लगी है, उसे रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा है। जां​​च में पता चला है कि वह कर्नाटक का रहने वाला है। गौरतलब है कि अजीत डोभाल 1972 में भारत की खुफिया एजेंसी IB से जुड़े थे। उनके बारे में मशहूर है कि वे 7 वर्षों तक पाकिस्तान में रहकर जासूसी कर चुके हैं।

​​यह भी पढ़ें-

गायक-संगीतकार बप्पी लहरी का 69 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें