27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियासुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मार गिराए 5 आतंकी

सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मार गिराए 5 आतंकी

सभी आतंकी पाकिस्तान के रहने वाले थे।

Google News Follow

जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के पास सुरक्षा एजेंसियों की आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में 5 आतंकी मार गिराए गए हैं। यह सभी आतंकी पाकिस्तान के रहने वाले थे। आज सुबह सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर  यह अभियान शुरू किया था, जिसमें यह सभी आतंकी मारे गए हैं। अब पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

15 जून को सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए नियंत्रण रेखा के पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए थे। वहीं कृष्णा घाटी सेक्टर में तलाशी अभियान के दौरान यह बरामदगी हुई है जिसमें स्टील कोर कारतूस और पाकिस्तान में बनी दवाइयां भी शामिल हैं।

इसके अलावा 1 जून को सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया था। दरअसल  सुरक्षा बलों ने फ्रीस्टिहार वारीपोरा चौराहे पर एक मोबाइल व्हीकल चेकपॉइंट (एमवीसीपी) बनाया था। जिस वजह से फ्रीस्टिहार वारीपोरा गांव में आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में विशेष जानकारी मिली थी। वहीं क्रॉसिंग की ओर से आ रहे दो संदिग्धों ने सुरक्षाकर्मियों को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

ये भी देखें 

मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी आग, रस्सी के सहारे नीचे उतरे छात्र

karnataka: हिजाब पर नरम होगी कांग्रेस! धर्मांतरण कानून को किया रद्द  

Cyclone Biporjoy: अंतरिक्ष से ऐसा दिखता है चक्रवाती तूफ़ान बिपरजॉय    

गुजरात के तट से महज 200 किमी दूर है ‘बिपारजॉय’, ‘एटा’ होगी हवा की रफ्तार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें