27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाताजमहल की सुरक्षा होगी पुख्ता: येलो-रेड सुरक्षा में बदलाव,कमांडो होंगे तैनात

ताजमहल की सुरक्षा होगी पुख्ता: येलो-रेड सुरक्षा में बदलाव,कमांडो होंगे तैनात

Google News Follow

लखनऊ। एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने शुक्रवार को ताजमहल की सुरक्षा का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में येलो और रेड सुरक्षा व्यवस्था में पर चर्चा की गई। एडीजी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को कमांडो ट्रेनिंग के लिए चिह्नित किया जाए।

ये कमांडो ताजमहल की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लेंगे। इसके अलावा उन्होंने एंटी ड्रोन डिवाइस लगाने, यलो व रेड जोन में सुरक्षा पुख्ता करने को लेकर भी अधिकारियों के साथ मंथन किया। एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने यलो और रेड जोन को देखा। एडीजी ने कहा कि ताज में खतरे की सूचना पर तत्काल कार्रवाई के लिए कमांडो होने चाहिए, जो स्पेशल टीम के आने तक मोर्चा संभाल सकें। इसके लिए पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया जाए। उनकी विशेष ट्रेनिंग लखनऊ में करवाने की व्यवस्था की जाएगी। एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने ड्रोन उड़ाए जाने से रोकने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि एंटी ड्रोन डिवाइस उपकरण लगाए जाएं। उनको खरीदने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएं। इनके लगने से ड्रोन को सुरक्षाकर्मी उड़ने से रोक सकेंगे। बैठक में एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि ताजमहल के यलो जोन में बैरियरों की संख्या बढ़ा दी गई है। पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ गई है। सुरक्षा को और पुख्ता किया गया है। बैठक के दौरान यह भी बात हुई कि ताजमहल के आसपास इलाकों में रहने वालों और नई गाड़ियां खरीदने वालों का सत्यापन किया जाए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें