29.5 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी, सोशल मीडिया को लेकर जागरूकता​!

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी, सोशल मीडिया को लेकर जागरूकता​!

पुलिस और एसएसबी संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है। आम लोगों से भी ऐसे तत्वों पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।  

Google News Follow
भारत-पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात को देखते हुए बिहार से सटी भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुपौल में भारत-नेपाल बॉर्डर पर प्रशासन द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई है। डॉग स्क्वायड की टीम भी तैनात हो गई है। ​पुलिस और एसएसबी संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है। आम लोगों से भी ऐसे तत्वों पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।

इस बीच, लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। पुलिस फ्लैग मार्च भी कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दे रही है। बताया गया कि भारत-नेपाल बॉर्डर के आसपास भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस और एसएसबी के जवान सख्ती बरत रहे हैं।

बॉर्डर पर एसएसबी जवानों के द्वारा बारीकी से राहगीरों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। वाहनों के डिक्की सहित संपूर्ण हिस्से, चालक और वाहन स्वामित्व के दस्तावेज भी बिंदुवार जांच की जा रही है।

भीमनगर बॉर्डर के पास डॉग स्क्वायड की टीम भी सक्रिय होकर तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारत-नेपाल बॉर्डर के अलावा इस इलाके में कई जगहों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां हर नागरिक और गाड़ियों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस पदाधिकारियों को भी जांच में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार ने फेक न्यूज से लोगों को बचने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कई तरह के फेक न्यूज भी चलते रहते हैं और जैसे ही कुछ दिखता है, उसे फॉरवर्ड कर देते हैं, जो गलत है।

उन्होंने लोगों से सभी खबरों की सत्यता परखने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से गांव में संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से किसी भी स्थिति में नहीं घबराने को कहा है।
​यह भी पढ़ें-

बॉलीवुड: देवोलीना ने पाक ट्रोलर्स को दिया जवाब, फैंस बोले- गर्व है!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें