28.2 C
Mumbai
Tuesday, November 10, 2026
होमदेश दुनियाशरजील के खिलाफ चलेगा देशद्रोह केस, CAA आंदोलन के दौरान दिया था बयान ...

शरजील के खिलाफ चलेगा देशद्रोह केस, CAA आंदोलन के दौरान दिया था बयान    

Google News Follow

दिल्ली की एक अदालत ने शरजील इमाम पर देशद्रोह का आरोप लगाने का आदेश दिया है। शरजील इमाम पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के जामिया इलाके में भड़काऊ भाषण दिए जाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। मालूम हो कि शरजील इमाम असम राज्य के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर चर्चा में आया था। उन्होंने अपने भाषण में असम को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाले भू भाग को काटने  की बात कही थी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने शरजील इमाम के खिलाफ आईपीसी की धारा 124ए (देशद्रोह), 153ए, 153बी, 505 और यूएपीए की 13 के तहत आरोप तय करने के आदेश दिया है। शारजील इमाम को 2020 में बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था। शरजील इमाम पर आरोप है कि उन्होंने अपने भाषण के दौरान असम को देश के बाकी  हिस्से से जोड़ने वाले हिस्सों काटने की बात कही थी। इसके बाद उसके खिलाफ कई राज्यों में केस दर्ज किया गया था।

शरजील  इमाम के खिलाफ आरोप पत्र में उल्लेख किया गया है कि उन पर देशद्रोही भाषण देने और समुदाय के एक विशेष वर्ग को गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाने का आरोप है, जो राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता के लिए हानिकारक है। आगे कहा गया है कि “नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में उन्होंने एक विशेष समुदाय के लोगों को प्रमुख शहरों की ओर जाने वाले राजमार्गों को अवरुद्ध करने करने की अपील की थी।

ये भी पढ़ें 

कर्नाटक के स्कूल में नमाज पढ़ने का मामला गरमाया, विरोध के बाद जांच के आदेश

PM मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का किया अनावरण  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें