28.3 C
Mumbai
Thursday, August 13, 2026
होमदेश दुनियासेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार!

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार!

बाजार पर दबाव बनाने का दाम आईटी शेयरों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी आईटी 1.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ टॉप लूजर था।

Google News Follow

Related

भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 187.90 अंक या 0.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,966.35 और निफ्टी 35.75 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,435.95 पर था।

बाजार पर दबाव बनाने का दाम आईटी शेयरों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी आईटी 1.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ टॉप लूजर था। इसके बाद निफ्टी एफएमसीजी 0.73 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 0.50 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.45 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 0.44 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 0.32 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 0.14 और निफ्टी कमोडिटीज 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ निफ्टी पीएसयू बैंक 2.05 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 1.05 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.70 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 0.54 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 0.38 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 0.27 प्रतिशत और निफ्टी एनर्जी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

व्यापक बाजार में मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 180.55 अंक या 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 64,024.40 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 35.50 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,821.65 पर था।

सेंसेक्स पैक में एसबीआई, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक गेनर्स थे। टीसीएस, एमएंडएम, टाटा स्टील, एलएंडटी, इटरनल, इन्फोसिस, आईटीसी, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी और एचयूएल लूजर्स थे।

जानकारों के मुताबिक, महंगाई के आंकड़ों का निवेशक इंतजार कर रहे हैं। इस बार के महंगाई के आंकड़े काफी महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि जुलाई में कच्चे तेल में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है और निवेशक महंगाई पर इसके प्रभाव को जानने के लिए नजर बनाए हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल बाजार का व्यापक रुझान सकारात्मक बना हुआ है, क्योंकि सेंसेक्स और निफ्टी तो दबाव में हैं, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ऑल-टाइम हाई के करीब हैं, जो दिखाता है कि निवेशकों का भारतीय बाजार पर भरोसा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें-

योगी ने चुटकी ली, पूछा- रवि किशन-कालीबाड़ी बाबा की फिल्म कितनों ने देखी?

म्यूचुअल फंड में जुलाई में 2.35 लाख करोड़ निवेश, एयूएम 85.76 लाख करोड़!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,733फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
327,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें