30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाशेयर मार्केट: हफ्ते की शुरुवात खरीदारी के साथ, हरे निशान में खुला...

शेयर मार्केट: हफ्ते की शुरुवात खरीदारी के साथ, हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 22,500 पार!

Google News Follow

सोमवार (10 मार्च) को भारत के मुख्य शेयर बाजार में शुरुआत अच्छी रही। सप्ताह की शुरुवात में ही भारतीय बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान में खुले और दुनिया भर के बाजारों में मिला-जुला असर देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में आईटी, पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली।

सुबह करीब 9.30 बजे, सेंसेक्स 125.06 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 74,457.64 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 39.35 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 22,591.85 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी बैंक 7.00 अंक या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,490.50 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 114.55 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,305.15 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 35.65 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,539.95 पर था।

मार्केट विश्लेषकों  के अनुसार, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत में निवेशकों के मन में एक महत्वपूर्ण सवाल यही है  कि, क्या निफ्टी का पिछले सप्ताह बेहतर प्रदर्शन जारी रख पाएगा? पिछले सप्ताह देखी गई एफआईआई की बिक्री में गिरावट सकारात्मक है। लेकिन पिछले सप्ताह देखी गई बाजार की गति एक बिंदु से आगे जारी रहने की संभावना नहीं है क्योंकि अनिश्चितता अधिक है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने कहा, “निवेशक घरेलू खपत पर ध्यान देकर सुरक्षित रह सकते हैं, क्योंकि संभावित शुल्क का इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आईटी और फार्मा जैसे निर्यात-उन्मुख क्षेत्र अमेरिकी कदमों से जुड़ी खबरों के कारण अस्थिर रहेंगे।”

यह भी पढ़ें:

मध्य प्रदेश के 9वे टाइगर रिजर्व का सीएम मोहन यादव करेंगे उद्घाटन!

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर ईडी की छापेमारी, कांग्रेस ने बताया साजिश!

महू: भारत की जीत के जश्न मानाने वालों पर हिंसा, आगजनी और पथराव, 4 लोग घायल!

विशेषज्ञों का कहना है कि नकारात्मक शुरुआत के बाद, निफ्टी को 22,450 और उससे पहले 22,350 और 22,300 पर समर्थन मिल सकता है। ऊपरी स्तर पर पहले 22,600 और इसके बाद 22,700 और 22,800 स्तर तत्काल प्रतिरोध हो सकता है। इस बीच, सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, पावरग्रिड और टाटा स्टील टॉप गेनर्स थे। जबकि, इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, एलएंडटी, आईटीसी, टाइटन और मारुति सुजुकी टॉप लूजर्स थे। अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को आखिरी कारोबारी सत्र में, डाउ जोंस 0.52 प्रतिशत बढ़कर 42,801.72 पर बंद हुआ।

एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.55 प्रतिशत बढ़कर 5,770.20 पर और नैस्डैक 0.70 प्रतिशत बढ़कर 18,196.22 पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में, केवल जापान और सोल हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि बैंकॉक, चीन, जकार्ता और हांगकांग लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 7 मार्च को अपनी बिकवाली जारी रखी और 2,035.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 2,320.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें