30.4 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस अध्यक्ष चुनाव ​में​​ ​मतदान ​​के ​दौरान​​​ अनियमितता के लगे गंभीर आरोप!

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव ​में​​ ​मतदान ​​के ​दौरान​​​ अनियमितता के लगे गंभीर आरोप!

शशि थरूर के समर्थकों ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान गंभीर अनियमितताएं ​बरती​ गयी| शशि थरूर के चुनाव प्रभारी सलमान सोज ने कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को लिखे पत्र में यह शिकायत की है।

Google News Follow

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुना गया है। इस चुनाव में खड़गे ने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार शशि थरूर को 7 हजार 897 वोटों से हरा दिया है​|​​ इस चुनाव के बाद शशि थरूर के गुट ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं​|​ ​

​कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के समर्थकों ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान गंभीर अनियमितताएं ​बरती​ गयी| शशि थरूर के चुनाव प्रभारी सलमान सोज ने कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को लिखे पत्र में यह शिकायत की है।

​पत्र में आरोप लगाया गया है कि उत्तर प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया आस्था और मूल्यों के लिए एक झटका है। उत्तर प्रदेश में मतपेटियों को बिना सफेद प्लास्टिक टैग और नंबर के सील कर दिया गया। इसके बाद चुनाव अधिकारियों के संज्ञान में लाए जाने के बाद अधिकारियों ने बताया कि बाद में इन मतपेटियों को ठीक से सील कर दिया गया था​|​ ​कार्यकर्ताओं ने अनधिकृत मुहरों वाली मतपेटियों की तस्वीरें साझा करते हुए कहा है कि यह दावा झूठा है।​

​​शशि थरूर के समर्थकों द्वारा ​पत्र में कहा कि​​​ ​केंद्र में पोलिंग स्टाफ को छोड़कर कुछ लोग बिना अनुमति के मौजूद रहे। इसमें कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक ओमवीर यादव भी शामिल थे। उन्होंने कहा, ‘हमें यह बताने की जरूरत नहीं है कि यादव मतदान केंद्र पर क्या कर रहे थे। वे निश्चित रूप से अपने उम्मीदवार को बढ़ावा देने के लिए नहीं थे​|

​​वही, ​जो मतदाता मतदान के दिन लखनऊ में नहीं थे, उन्होंने भी अपने नाम पर मतदान किया है​|​​ इस पत्र में आरोप लगाया गया है कि वास्तविक मतदाताओं को उनके अधिकारों से वंचित करने का इशारा कर​​ते हुए प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार के समर्थकों को धमकाया गया है​|​​ पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रदीप नरवाल, तौकीर आलम और धीरज गुर्जर ने केंद्र में मतदाताओं को प्रभावित किया था।

यह भी पढ़ें-​

मध्य प्रदेश में 12 साल के लड़के को 2.9 लाख रुपये देने का नोटिस

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें