31 C
Mumbai
Tuesday, June 2, 2026
होमक्राईमनामाधोखाधड़ी केस में शिल्पा शेट्टी को लॉस एंजेलिस यात्रा की अनुमति नहीं,...

धोखाधड़ी केस में शिल्पा शेट्टी को लॉस एंजेलिस यात्रा की अनुमति नहीं, प्लान रद्द!

एक्ट्रेस ने यूट्यूब के एक इवेंट में जाने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन अदालत ने उन्हें मंजूरी नहीं दी।

Google News Follow

Related

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में जारी लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) की वजह से शिल्पा को विदेशी यात्रा की अनुमति नहीं मिल पा रही है, जिसके चलते उन्होंने लॉस एंजेलिस जाने के प्लान को रद्द कर दिया।

एक्ट्रेस ने यूट्यूब के एक इवेंट में जाने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन अदालत ने उन्हें मंजूरी नहीं दी। उनके वकील ने बताया कि शिल्पा अपनी इस यात्रा की याचिका वापस ले रही हैं और दिसंबर में जब उन्हें फिर से विदेश जाना होगा, तब वे नई याचिका दाखिल करेंगी।

धोखाधड़ी मामले में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था, जिसके कारण दोनों की विदेश यात्रा पर रोक थी। कोर्ट में याचिका दाखिल करने के बावजूद उन्हें अब तक कोई राहत नहीं मिली है। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता दीपक कोठारी के वकील ने एक नया आरोप भी लगाया है।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर लगाए गए आरोप 2015 से 2023 के बीच बिजनेसमैन दीपक कोठारी द्वारा कंपनी में 60 करोड़ रुपए निवेश करने से जुड़े हैं। कोठारी का आरोप है कि दोनों ने इन पैसों का इस्तेमाल व्यवसाय में करने की बजाय अपने निजी खर्चों में किया।

उन्होंने दावा किया कि कंपनी ने लोन के रूप में पैसा लिया था, लेकिन बाद में टैक्स की परेशानी के कारण इसे निवेश के रूप में दिखाने की कोशिश की गई। इस मामले में शिल्पा और राज कुंद्रा के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया, जिसे बाद में आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दिया गया।

शिल्पा शेट्टी ने अपने बयान में स्वीकार किया था कि उन्हें कंपनी से चार करोड़ रुपए सेलिब्रिटी फीस के तौर पर मिले थे। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने जनवरी 2016 में कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था।

हालांकि, दीपक कोठारी का आरोप है कि शिल्पा ने पर्सनल गारंटी दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने कंपनी से हटकर पैसे वापस नहीं किए। इस पूरे मामले ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के लिए कानूनी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
यह भी पढ़ें-

जीएसटी 2.0 बूस्टर: 41 प्रतिशत भारतीय गाड़ी खरीदने की योजना!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें