27 C
Mumbai
Tuesday, September 15, 2026
होमदेश दुनियाहरियाणा: नूंह में आज शोभायात्रा, जिले में धारा 144 लागू, फ़ोर्स तैनात 

हरियाणा: नूंह में आज शोभायात्रा, जिले में धारा 144 लागू, फ़ोर्स तैनात 

विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा है कि नूंह में शिवलिंग का जलाभिषेक हो रहेगा।         

Google News Follow

Related

हरियाणा के नूंह में हिन्दू संगठनों ने आज यानी सावन के अंतिम सोमवार को ब्रजमण्डल शोभायात्रा निकालने का ऐलान किया है। हालांकि हरियाणा सरकार ने इस शोभायात्रा की अनुमति नहीं दी है। शोभायात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और नूंह जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। नूंह में धारा 144 लागू कर दी गई है। यह यात्रा सुबह 11 बजे शुरू होगी। मौके की नजाकत को देखते हुए स्कूल कॉलेजों के साथ बैंकों को भी बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा है कि नूंह में शिवलिंग का जलाभिषेक हो रहेगा। इस संबंध में 17 अगस्त को राज्य के गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की थी। साथ ही प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी थी। पिछली बार नल्हड महादेव मंदिर का  जलाभिषेक अधूरा रह गया था। जबकि विहिप सुरेंद्र जैन ने कहा है कि  यात्रा निकालना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। इसलिए यात्रा जरूर निकलेगी।
 बता दें कि नूंह में शान्ति बनाये रखने के लिए 57 स्पेशल ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पैरा मिलिट्री फ़ोर्स को तैनात किया गया है। ड्रोन के जरिये पहाड़ी इलाको और संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जा रही है। बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा यात्रा की अनुमति नहीं देने वाले बयान पर हिन्दू संगठनों ने नाराजगी जताई है। वहीं, विहिप ने दिल्ली में सभी मंदिरों में जलाभिषेक का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के  कई मंदिरों में हिन्दू संगठन के लोग एकत्रित होंगे और जलाभिषेक कर नूंह हिंसा का विरोध करेंगे।
ये भी पढ़ें 

BJP ने नंबी नारायण का वीडियो साझा कर Congress कांग्रेस को घेरा, कहा

PM मोदी का बयान, “चंद्रयान मिशन विज्ञान और उद्योग की सफलता

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,375फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें