31.9 C
Mumbai
Monday, May 11, 2026
होमदेश दुनियाश्रद्धा आर्या ने राहुल नागपाल पर लुटाया प्यार, खास पोस्ट से बनाया...

श्रद्धा आर्या ने राहुल नागपाल पर लुटाया प्यार, खास पोस्ट से बनाया पति का दिन!

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पति के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, "मजेदार, खुश और पूरी तरह प्यार में डूबे हुए। मेरे हमेशा के साथी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।"

Google News Follow

Related

टेलीविजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने अपने लुक, स्टाइलिश अंदाज और बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। उन्होंने मंगलवार को अपने पति राहुल नागपाल को जन्मदिन के मौके पर बधाई दी।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पति के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, “मजेदार, खुश और पूरी तरह प्यार में डूबे हुए। मेरे हमेशा के साथी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।”

पति राहुल नागपाल के साथ श्रद्धा का रिश्ता भी काफी प्यारा और मजबूत है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वहीं, फैंस भी इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।

पोस्ट शेयर करने के बाद श्रद्धा के फैंस और साथी कलाकारों ने कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। अभिनेत्री रीम शेख ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, तो अभिनेत्री अंजुम फकीह ने लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं जीजाजी।”

बता दें कि श्रद्धा भले ही मनोरंजन जगत का बड़ा चेहरा हैं, लेकिन उन्होंने लाइमलाइट की दुनिया से अलग अपनी दुनिया बसाई है। अभिनेत्री ने 21 नवंबर 2021 में नेवी ऑफिसर राहुल नागल से शादी की थी और साल 2024 में अपने दोनों बच्चों का स्वागत किया।

कपल को एक बेटा और एक बेटी हैं, जिनका नाम शौर्य और सिया है। हालांकि, अभिनेत्री ने मैटरनिटी ब्रेक के बाद फिर से ‘कुंडली भाग्य’ में अपनी भूमिका से वापसी की थी।

श्रद्धा आर्या की गिनती टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में की जाती है। ‘प्रीता’ फेम अभिनेत्री ने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के ‘इंडियाज बेस्ट सिने स्टार्स की खोज’ से की थी।

इसके बाद उन्होंने हॉरर ‘श्श्श्श, फिर कोई है, भूत बंगला’, ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘अमृत मंथन’, ‘जुनून: ऐसी नफरत तो कैसा इश्क’, ‘ड्रीम गर्ल’, और ‘कसम तेरे प्यार की’ में काम किया। उन्होंने ‘मजाक मजाक में’ को होस्ट भी किया है।

यह भी पढ़ें-

भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 1372 अंक चढ़कर बंद!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,113फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें