31 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
होमदेश दुनियाछावनी में तब्दील श्री कृष्ण जन्मभूमि, अखिल भारतीय हिंदू महासभा की जिला...

छावनी में तब्दील श्री कृष्ण जन्मभूमि, अखिल भारतीय हिंदू महासभा की जिला अध्यक्षा गिरफ्तार!

Google News Follow

Related

अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला अध्यक्षा मीरा ठाकुर ने मथुरा कृष्ण जन्मभूमि के विवादित स्थल पर जलाभिषेक का ऐलान किया था। आज (6 दिसंबर) वह लड्डू गोपाल को स्थापित करने पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है, इसी के साथ मथुरा जिला पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर आ चूका है।

दरसल मीरा ठाकुर ने कल कहा था कि वह शुक्रवार को मथुरा के असली गर्भ गृह में लड्डू गोपाल की स्थापना करेंगी। साथ ही देवभूमि से आए गंगाजल और यमुना के जल से शुद्धिकरण किया जाएगा। उनके इस ऐलान के बाद श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर देहरी पूजन का आवाह्न करने वाले श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा ने अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया। वहीं लड्डू गोपाल को स्थापित करने पहुंची तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पहले से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। शाही ईदगाह की तरफ जाने वाले रास्ते पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें:

किसानों का फिर ‘दिल्ली चलो’ मार्च, शंभू बॉर्डर से पैदल चलेगा मार्च!

भरी संसद में सुधांशु त्रिवेदी ने खोले पत्ते, OCCRP के षड्यंत्र आखिर क्या ?

अफगानिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई पर बैन; क्रिकेटर्स भी तालिबान के कानून से नाराज !

फ़िलहाल श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद इलाके भी भारी पुलिसबल तैनात है। वहीं, श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईद की मस्जिद के आसपास संदिग्धों की जांच की जारी है। बता दें की, लगातार कई सालों से हिंदू पक्ष श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह के विवादित स्थल पर लड्डू गोपाल को स्थापित करने और गंगाजल से धोने आवाह्न करते आ रहे हैं। इसी के साथ जिला कलेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने कि अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से या किसी भी तरह से माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कारवाई की जाएगी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,187फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें