29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाशुभेंदु अधिकारी के पिता और भाई को मिली Y+सुरक्षा, जाने क्यों दी...

शुभेंदु अधिकारी के पिता और भाई को मिली Y+सुरक्षा, जाने क्यों दी गई सुरक्षा? 

Google News Follow

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने शुभेन्दु अधिकारी के पिता और भाई को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। कुछ दिनों से बंगाल में हिंसक झड़पें हो रही हैं। हाल ही में टीएमसी चार नेताओं को नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा किया था। बंगाल में हिंसा के मद्देनजर बीजेपी ने अपने 61 विधायकों को पहले से ही एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी हुई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी और भाई दिव्येंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ा दी है।मंत्रालय ने दोनों ही सांसदों को वाई प्लस (Y+) कैटेगरी की सुरक्षा देने की घोषणा की है। सीआरपीएफ के जवान उनकी सुरक्षा करेंगे। बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने टीएमसी से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया था।

इसलिए मिली सुरक्षा : बता दें कि शुभेन्दु अधिकारी के पिता शिशिर कुमार अधिकारी कांठी लोकसभा सीट से सांसद हैं. वहीं उनके भाई दिब्येंदु अधिकारी तमलुक से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद हैं। जानकारी के अनुसार, एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं पर खतरे की आशंका जताई गई है, जिसके मद्देनजर उन्हें यह सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।

क्या होता y श्रेणी की सुरक्षा ? : वाई श्रेणी के तहत उन्हें 11 सुरक्षाकर्मी मिलेंगे। इनमें 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ भी शामिल होते हैं। सीआरपीएफ शुभेंदु अधिकारी को पहले से ही ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी से नाता तोड़ लिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शिशिर अधिकारी की भी सुरक्षा बढ़ाई थी। उनके अलावा बीजेपी में शामिल होने वाले अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती भी गृह मंत्रालय की सुरक्षा से घिरे रहते हैं। चुनाव नतीजे आने बाद राज्य हिंसक वारदात के कारण बीजेपीने अपने सभी 61 विधायकों को एक्स श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें