27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियारूस में अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत; 200 लोग क्वॉरेंटाइन

रूस में अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत; 200 लोग क्वॉरेंटाइन

एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट की घटना

Google News Follow

रूस में 28 साल की महिला कर्मचारी की मौत के बाद करीब 200 लोगों को मेडिकल निगरानी में रखा गया है। महिला एक एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में काम करती थी। कुछ दिन पहले उसे निमोनिया हुआ था। हालत बिगड़ने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के साइबेरिया के एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट की है। महिला इसी संस्थान में काम करती थी। मौत के बाद उसके संपर्क में आए लोगों को निगरानी में रखा गया है।

स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, अस्पताल में महिला ने बताया था कि लैब में काम करते समय उससे जीवित जैविक नमूनों वाली एक टेस्ट ट्यूब टूट गई थी। टेस्ट ट्यूब में किस तरह का जैविक नमूना था, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ स्थानीय रिपोर्टों में इसे प्लेग से जुड़े नमूने से जोड़ा गया है, लेकिन रूसी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। रूस की स्वास्थ्य एजेंसी रोस्पोट्रेबनादजोर ने कहा कि महिला के सैंपल में उसके लैब के काम से जुड़े सूक्ष्मजीव नहीं मिले। एजेंसी के मुताबिक, लैब में खतरनाक जीवाणुओं के साथ काम करते समय किसी हादसे की भी पुष्टि नहीं हुई है।

महिला की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि उसे आखिर कौन सा संक्रमण हुआ था। अस्पताल में उसे गंभीर निमोनिया था, लेकिन डॉक्टर बीमारी की वजह पता नहीं लगा सके। इसी वजह से मामले को अज्ञात कारणों वाले निमोनिया के तौर पर देखा जा रहा है। स्थानीय रिपोर्टों में इसे अज्ञात वायरस से जोड़कर देखा गया है। हालांकि, रूस की स्वास्थ्य निगरानी एजेंसी ने अभी किसी खास वायरस की पहचान की पुष्टि नहीं की है। इसलिए फिलहाल यह कहना सही नहीं होगा कि महिला की मौत किसी अज्ञात वायरस से ही हुई।

लैब के पास मौजूद एक एल्युमिनियम फैक्ट्री ने कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर मास्क पहनने को कहा है। फैक्ट्री के अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद इलाके में कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। रूस के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी गेन्नादी ओनिशेंको ने कहा कि फिलहाल यह बीमारी प्लेग लगने की संभावना कम है। उनका कहना है कि अगर प्लेग की पुष्टि भी होती है, तो इसके बड़े पैमाने पर फैलने का खतरा नहीं है।

यह भी पढ़ें-

जुलाई में होना था हमला, Plan B भी तयार था

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें