28.9 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियासीधी पेशाब कांड का पीड़ित दशमत रावत का सीएम शिवराज ने पैर...

सीधी पेशाब कांड का पीड़ित दशमत रावत का सीएम शिवराज ने पैर धोकर किया सम्मान

गुरुवार को पीड़ित दशमत रावत भोपाल मुख्यमंत्री निवास पहुंचे।

Google News Follow

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जहां एक शख्स ने आदिवासी के ऊपर पेशाब किया था जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने आरोपी प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार किया। वहीं इस घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित आदिवासी दशमत रावत से मुलाकात की है, इतना ही नहीं उन्होंने पीड़ित के पैर भी धोए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी पीड़ित दशमत रावत को सुदामा कहते हुए कहा कि तुम अब मेरे दोस्त हो। सीएम शिवराज ने कहा कि मन दुखी है। मेरे लिए जनता ही भगवान है।

इससे पहले, बुधवार को सीधी प्रशासन ने प्रवेश शुक्ला के घर बुलडोजर चलवाकर अवैध निर्माण को धराशायी कर दिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रवेश शुक्ला पर एनएसए लगाए जाने की बात भी कही है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएम ने पीड़ित आदिवासी के साथ अनेक विषयों पर चर्चा की। पूछा क्या करते हो, घर चलाने के क्या साधन है। कौन कौन सी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बेटी लाड़ली लक्ष्मी है। पत्नी को लाड़ली बहना का लाभ मिल रहा है या नहीं।  आवास योजना का लाभ मिला है या नहीं। बेटी को पढ़ाना है, बेटियां आगे बढ़ रही है। बता दें कि इस घटना के सामने आने के बाद शिवराज ने कहा था- आरोपी को ऐसी सजा मिले, जो मिसाल बन जाए। कार्रवाई के बाद ट्वीट किया था- एनएसए लगाया, बुलडोजर भी चलाया। जरूरत पड़ी तो अपराधियों जमीन में गाड़ देंगे।

ये भी देखें 

फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के सलाहकार आज आएंगे भारत, मुलाकात भारत के लिए बेहद अहम

अजित पवार ने कहा साहेब की छाया में काम करने को तैयार हूं, वो हमारे देवता हैं

केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल ले जाने पर लग सकती रोक, मंदिर समिति का बड़ा एक्शन

कांवड़ यात्रा में दिखा कलयुग का श्रवण कुमार, मां की भक्ति में रंगा हुआ युवक

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें