29.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियाNew Variants:आखिर क्यों भद पीट रही है केजरीवाल की,सिंगापुर ने कही ये...

New Variants:आखिर क्यों भद पीट रही है केजरीवाल की,सिंगापुर ने कही ये बात?    

Google News Follow
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल को कुछ ज्यादा ही जल्दी रहती है। नौकरशाह से नेता बने केजरीवाल की अजीब हरकत से देश को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है।ताजा मामला सिंगापुर के बारे में एक ट्वीट कर फंस गए हैं.दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के उस ट्वीट पर सिंगापुर ने भी ट्वीट कर जवाब दिया है, जिसमें केजरीवाल ने कहा था कि सिंगापुर में पाए जाने वाला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन बहुत ही खतरनाक है,और बच्चों को अपना शिकार बना रहा है। उन्होंने कहा था कि इस वजह से सिंगापुर की उड़ाने रोक देनी चाहिए। केजरीवाल ने आगे यह भी कहा कि इस स्ट्रेन की वजह से भारत में तीसरी लहर भी आ सकती है।

सिंगापुर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भारतीय मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए एक बयान जारी किया गया और कि इन रिपोर्टों में कोई सच्चाई नहीं है। बयान के मुताबिक, ‘कोई सिंगापुर वेरिएंट नहीं है। कोरोना का B.1.617.2 स्ट्रेन हालिया हफ्तों में कई मामलों में पाया गया है और यह भारत में ही सबसे पहले मिला था।’ भारत में सिंगापुर के दूतावास ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ट्वीट को कोट करते हुए भी यह बयान जारी किया है।

There is no truth in the assertion that there is a new COVID strain in Singapore. Phylogenetic testing has shown that the B.1.617.2 variant is the prevalent strain in many of the COVID cases, including in children, in recent weeks in Singapore.https://t.co/uz0mNPNxlE https://t.co/Vyj7gyyzvJ

क्या कहा था केजरीवाल ने 

सीएम केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है। भारत में ये तीसरी लहर के रूप में आ सकता है।
 
  • केंद्र सरकार से मेरी अपील
  • 1. सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द हों, 
  • 2. बच्चों के लिए भी वैक्सीन के विकल्पों पर प्राथमिकता के आधार पर काम हो।’

वहीं केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने केजरीवाल को जवाब देते हुए कहा था कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मार्च 2020 से ही बंद हैं और सिंगापुर के साथ एयर बबल भी नहीं है। यह साफ हो गया है कि केजरीवाल बिना जानकारी के ही कुछ भी बोल देते है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें