29 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामाJahangirpuri Violence: '24-36 घंटे में सामान्य होंगे हालात', नेताओं पर रोक

Jahangirpuri Violence: ’24-36 घंटे में सामान्य होंगे हालात’, नेताओं पर रोक

'नेताओं को मस्जिद के पास जाने की अनुमति नहीं है। आम श्रद्धालुओं के लिए कोई पाबंदियां नहीं लगाई गई हैं।'

Google News Follow

जहांगीरपुरी में जल्द ही हालात सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा है कि नेताओं को मस्जिद के पास जाने की अनुमति नहीं है। खास बात है कि गुरुवार को जहांगीरपुरी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। दिल्ली पुलिस ने यहां सीसीटीवी कैमरा लगा दिए हैं। साथ ही निगरानी के लिए अस्थाई केंद्र भी बनाया गया है।

शुक्रवार को विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने कहा, ‘नेताओं को मस्जिद के पास जाने की अनुमति नहीं है। आम श्रद्धालुओं के लिए कोई पाबंदियां नहीं लगाई गई हैं।’ पुलिस अधिकारी से पूछा गया था कि कब तक बैरिकेड्स लगाए जाएंगे। इसपर पाठक ने कहा, ‘अगले 24-36 घंटों में इलाके में स्थिति सामान्य हो जाएगी।’ जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हिंसा हो गई थी।

उन्होंने कहा, ‘हालात शांतिपूर्ण हैं। सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। हमारा मकसद है कि हालात सामान्य बने रहें। क्षेत्र में किसी तरह के उकसावे की बात न हो और इसके लिए हम लगातार क्षेत्र के लोगों, समूह और यहां आने वालों के संपर्क में बने हुए हैं।’ हिंसा के दौर से गुजरे जहांगीरपुरी में पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था में इजाफा किया था।

दिल्ली पुलिस ने 19 अप्रैल को बताया था कि मध्य जिले पर निगरानी के लिए वे ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। डीसीपी श्वेता चौहान ने कहा था, ‘दिल्ली पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल कर आसमान से जामा मस्जिद और हौज काजी इलाके पर नजर रख रही है।’ इधर, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को नॉर्थ दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की तरफ से चलाई जा रही घर ढहाने की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी।

यह भी पढ़ें-

Maharashtra: राज ठाकरे, कहा-3 मई के लिए तैयार है मुंबई !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें