27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाअलीगढ़ विश्वविद्यालय में जय हिंद की जगह लगे अल्लाह हू अकबर के...

अलीगढ़ विश्वविद्यालय में जय हिंद की जगह लगे अल्लाह हू अकबर के नारे  

 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,मामले की जांच का आदेश

Google News Follow

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों के घेरे में है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आपत्तिजनक नारे लगाए जाने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए इस मामले की जांच करने का आदेश दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन बने पुलिस के आदेश के बाद जांच बैठा दिया है। पुलिस ने जांच कर जल्द आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में  वीसी ताहिर मंसूर ने झंडा फहराया। कार्यक्रम के कुछ समय बाद छात्रों ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए। कुछ छात्रों ने इस वीडियो को शूट कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए  इस मामले को  विश्वविद्यालय  प्रशासन द्वारा जांच करने को कहा है। विश्वविद्यालय  प्रशासन भी जांच का आदेश देकर मामले की रिपोर्ट तीन दिन के अंदर देने को कहा है।

विश्वविद्यालय के प्रोक्टर वसीम अली ने कहा कि मामले की जांच के लिए आदेश दिया गया। यह नारेबाजी गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बाद हुआ है। इस  नारेबाजी में कौन कौन छात्र शामिल हैं। इसकी जांच की जा रही है। छात्रों की  पहचान कर  उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
ये भी पढ़ें

गणतंत्र दिवस: पहली बार 9 राफेल का प्रदर्शन, जानिए और क्या हुआ?

पाक विदेश मंत्री के बाद अब भारत ने भेजा PM शहबाज शरीफ को न्योता   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें