माता-पिता संग नाश्ता करते दिखे सोहेल खान, बोले- सुकूनभरा पल!

अभिनेता अपने माता-पिता सलीम खान और सलमा खान के साथ नाश्ता करते नजर आए। सोहेल ने इस फैमिली मोमेंट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे 'ब्लेस्ड ब्रेकफास्ट' बताया।

माता-पिता संग नाश्ता करते दिखे सोहेल खान, बोले- सुकूनभरा पल!

Sohail-Khan-spotted-having-breakfast-with-his-parents-calls-it-a-peaceful-moment

अभिनेता सोहेल खान भले ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में नहीं रहते, लेकिन जब भी वह परिवार के साथ बिताए किसी खास पल की तस्वीर शेयर करते हैं, फैंस का ध्यान जरूर खींच लेते हैं। इस बार सोहेल ने अपने संडे मॉर्निंग की एक प्यारी झलक दिखाई है।

अभिनेता अपने माता-पिता सलीम खान और सलमा खान के साथ नाश्ता करते नजर आए। सोहेल ने इस फैमिली मोमेंट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे ‘ब्लेस्ड ब्रेकफास्ट’ बताया।

सोहेल खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके माता-पिता डाइनिंग टेबल पर बैठे नजर आ रहे हैं। टेबल पर कई तरह के डिश और अलग-अलग फल रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमा खान कैमरे की ओर देख रही हैं, जबकि सलीम खान नाश्ते का आनंद लेते हुए कैंडिड अंदाज में नजर आए। तस्वीर को सोहेल ने क्लिक किया है।

अभिनेता ने इस तस्वीर के साथ बेहद छोटा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, ‘बेस्ट ब्लेस्ड ब्रेकफास्ट’ यानी माता-पिता के साथ किया गया यह नाश्ता बेहद सुकून और खुशी देने वाला था।

सोहेल खान अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि जब वह अपने परिवार के साथ कोई तस्वीर शेयर करते हैं, तो वह फैंस के लिए बेहद खास बन जाती है। इस तस्वीर में भी खान परिवार की करीबी और एक-दूसरे के साथ सहज रिश्ता साफ दिखाई देता है।

बता दें कि इससे पहले भी सोहेल ने अपनी मां के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की थी। उस तस्वीर में वह अपनी मां की गोद में सिर रखकर लेटे हुए थे और कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे थे। उस तस्वीर के कैप्शन में सोहेल ने लिखा था, ‘मेरी मां सबसे मजबूत है।’

सोहेल खान इन दिनों अपने काम को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। हाल ही में उन्होंने रियलिटी शो ‘अलायंस’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी। इस शो को अभिनेता कुणाल खेमू ने होस्ट किया और यह अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ।

शो में सोहेल ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे पहलुओं पर बात की। उन्होंने अपने बचपन से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील अनुभव भी साझा किया था। उन्होंने बताया था कि छोटी उम्र में उन्हें यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। उन्होंने इस घटना के बारे में कई सालों तक किसी से बात नहीं की और इसे अपने तक ही रखा।
यह भी पढ़ें-
नेपाल में भारत का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 108 भारतीयों को बचाया गया
रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है शलभासन, जानिए सही विधि और फायदे!
Exit mobile version