सोनाक्षी सिन्हा ने इसे शेयर करते हुए लिखा, “ॐ गं गणपतये नमः। आप सबको गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं, बप्पा हम सबको शांति, प्रेम और धैर्य प्रदान करें।”
यह वीडियो अर्पिता खान शर्मा के घर का है। इस साल यह उत्सव उनके घर पर आयोजित किया गया, जहां सलमान ने गणपति बप्पा का स्वागत किया था। इस दौरान सलमान खान सहित उनके परिवार वालों ने गणपति जी की आरती की।
इसका एक वीडियो वीरवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें सलमान खान, उनके पिता सलीम खान, भाई अरबाज आदि आरती करते दिख रहे थे। यही नहीं, एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस वीडियो में फूलों से सजी गणपति की मूर्ति बहुत ही सुंदर लग रही थी।
यहीं पर सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इबाल भी गए थे। दोनों के खान परिवार से अच्छे रिश्ते हैं। इसलिए यह कपल सलमान खान और उनके परिवार के हर कार्यक्रम में दिखाई दे जाता है। इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर रोड ट्रिप का एक वीडियो शेयर किया था।
सोनाक्षी और जहीर की पहली मुलाकात साल 2013 में सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी, लेकिन दोनों 2017 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की स्क्रीनिंग पार्टी के दौरान करीब आए। उस दिन दोनों ने घंटों बात की और यहीं से उनकी दोस्ती प्यार में बदली।



