30 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियासोनू सूद ने महाराष्ट्र के 92 साल पुराने ढाबे वाले की कहानी...

सोनू सूद ने महाराष्ट्र के 92 साल पुराने ढाबे वाले की कहानी साझा की, जताया सम्मान!

यह ढाबा एक परिवार द्वारा चलाया जा रहा है और इसका खाना अपनी ताजगी और स्वाद के लिए मशहूर है ,जो 92 सालों से इस धाबे को प्यार और समर्पण के साथ चला रहा है।

Google News Follow

अभिनेता सोनू सूद हमेशा लोगों की मदद करने और लोगों की खूबियों को सबके सामने लेकर आने से कभी पीछे नहीं हटते। सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के एक रेलवे स्टेशन पर 92 साल पुराने एक ढाबे वाले की कहानी बताई।

यह ढाबा एक परिवार द्वारा चलाया जा रहा है और इसका खाना अपनी ताजगी और स्वाद के लिए मशहूर है।

सोनू ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में ढाबे के मालिक से बातचीत की, जिसमें मालिक ने वहां की खासियत बताते हुए कहा कि इस रेस्टोरेंट में परोसी जाने वाली सभी सब्जियां घर की खेती से आती हैं।

इस बात पर हैरानी जताते हुए सोनू ने कहा, “आप और आपका परिवार मिलकर ये सब खुद तैयार करते हैं।”वीडियो में सोनू ने इस परिवार की मेहनत और लगन की तारीफ की, जो 92 सालों से इस धाबे को प्यार और समर्पण के साथ चला रहा है।

उन्होंने प्रशंसकों से कहा, “आज के दौर में, जब लोग अलग-अलग व्यवसाय शुरू करते हैं, यह परिवार 92 सालों से एक साथ खाना बनाकर लोगों का दिल जीत रहा है। यह महाराष्ट्र की संस्कृति और प्यार को दर्शाता है।”

फिर अभिनेता ने रेस्टोरेंट के मालिक से कहा, “भाऊ, आप ऐसे ही स्वादिष्ट खाना खिलाते रहिए, हम बार-बार आते रहेंगे।”

वहीं, वीडियो के आखिरी में ढाबे के मालिक ने भी सोनू की तारीफ की। उन्होंने कहा, “कोरोना काल में सोनू सूद ने दिल्ली और अन्य शहरों में लोगों की बहुत मदद की। उन्होंने सड़कों पर फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाया। हम उनके बहुत आभारी हैं।” सोनू ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “जय महाराष्ट्र।” उन्होंने सोनू के मानवीय कार्यों को याद करते हुए उनकी देश सेवा की सराहना की।

सोनू सूद ने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें पिछली बार पर्दे पर फिल्म ‘फतेह’ में देखा गया था। वह इस फिल्म के निर्देशक, लेखक और निर्माता हैं।

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी का टीम इंडिया को बधाई पोस्ट हुआ वायरल, करोड़ों व्यूज! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें