28.7 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमदेश दुनियासोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया लागत घटाने को कर्मचारियों संख्या कम करेगा!  

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया लागत घटाने को कर्मचारियों संख्या कम करेगा!  

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि नौकरी में कटौती का ज्यादातर हिस्सा सोनीलिव पोस्ट-प्रोडक्शन टीमों से है,जिसे अब कंपनी आउटसोर्स करने की योजना बना रही है।

Google News Follow
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई), जिसे आधिकारिक तौर पर कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से भी जाना जाता है, ने देश में अपने ऑपरेशंस की लागत को कम करने के लिए करीब 100 से अधिक कर्मचारियों को निकालने और सीनियर मैनेजमेंट में बदलाव की योजना बनाई है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि नौकरी में कटौती का ज्यादातर हिस्सा सोनीलिव पोस्ट-प्रोडक्शन टीमों से है,जिसे अब कंपनी आउटसोर्स करने की योजना बना रही है। इसके अलावा मार्केटिंग, विज्ञापन बिक्री, ब्रॉडकास्ट ऑपरेशंस और नेटवर्क इंजीनियरिंग विभागों में नौकरियों की कटौती की जाएगी।

कंपनी की ओर से यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है, जब कंपनी लगातार वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रही है। वित्त वर्ष 25 में कंपनी का मुनाफा कम होकर 456 करोड़ रुपए रह गया है, जो कि एक साल पहले 843 करोड़ रुपए था। आय में करीब 4.4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

एनालिस्ट का कहना है कि पारंपरिक टीवी की व्यूअरशिप में गिरावट और डिजिटल माध्यम से आय पर्याप्त न होने के कारण कंपनियों की स्थिरता पर संकट बना हुआ है।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी ने महीने के आखिर तक एक नया ऑर्गनाइजेशनल स्ट्रक्चर लागू करने के लिए सीनियर एग्जीक्यूटिव्स को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपने की योजना बनाई है।

अगस्त 2024 में गौरव बनर्जी के कंपनी के सीईओ बनने के बाद, यह आने वाला ऑर्गनाइजेशनल बदलाव और छंटनी पहला बड़ा रणनीतिक रीअलाइनमेंट है।

पिछले दो सालों में कंपनी से कई सीनियर लोगों ने इस्तीफा दिया है, जिनमें सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के पूर्व हेड नीरज व्यास, टीवी एड सेल्स हेड संदीप मेहरोत्रा, और हाल ही में सोनीलिव के हेड दानिश खान शामिल हैं।

सोनी की मुख्य प्रतिद्वंद्वी जिओसिनेमा और जीएंटरटेनमेंट ने भी मुनाफे को बढ़ाने के लिए हाल के दिनों में ऐसे ही कम उठाए हैं।

पीडब्ल्यूसी इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह ग्रोथ बढ़ती डिजिटल भागीदारी, बड़ी युवा आबादी, बढ़ते ब्रॉडबैंड पहुंच और ऑनलाइन कंटेंट की ज्यादा खपत से होगी।

यह भी पढ़ें-

‘ओ रोमियो’ ट्रेलर में शाहिद कपूर, कबीर सिंह-कमीने का मिक्स अवतार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें