29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनिया‘सॉरी पता नहीं था यह कोरोना की दवाई है‘

‘सॉरी पता नहीं था यह कोरोना की दवाई है‘

Google News Follow

जींद। हरियाणा में नागरिक अस्पताल के पीपी सेंटर से बुधवार रात चोरी की गई कोरोना वैक्सीन को चोर गुरुवार को थाने के बाहर खोखे में छोड़ गया। एक नकाबपोश युवक मोटरसाईकल पर सवार होकर थाने के बाहर बने खोखे पर यह दवा एक कपड़े में लपेट कर यह बता कर छोड़ गया कि इसमें थाने के मुंशी की रोटी है। कपड़े में एक पर्ची भी मिली है जिस पर लिख गया है ‘सॉरी पता नहीं था कोरोना की दवाई है‘।

अब सिविल लाइन थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से युवक का सुराग लगाने में जुट गई है। हालांकि पीपी सेंटर से गायब हुई फाइलों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। सामान्य अस्पताल के पीपी सेंटर में बुधवार शाम विभिन्न टीकाकरण शिविरों से बची हुई कोरोना की 1710 डोज को वहां फ्रिज में रखा गया था। मध्य रात्रि को दो चोरों ने सेंटर के तालों को तोड़ कर वैक्सीन चुरा ली। चोर दूसरे कमरे में रखी इंक्वायरी फाइलें भी चोरी कर ले गये। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। हैरानी इस बात की है कि पीपी सेंटर में दवाइयों का स्टोर भी है। स्टोर से कोई दवा गायब नहीं हुई। इसके अलावा पीपी सेंटर में रखी 50 हजार रुपये की नगदी को भी नहीं छेड़ा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मंजीत सिंह ने बताया कि चोरी हुई वैक्सीन में 1270 कोविशील्ड और 440 कोवैक्सीन है।

 

 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें