इंटरव्यू के दौरान जब आईएएनएस ने आयुष्मान खुराना से पूछा कि क्या हर इंसान को जिंदगी के हर तरह के दौर के लिए तैयार रहना चाहिए, तो इस सवाल पर आयुष्मान ने कहा, ”जिंदगी किसी के लिए भी एक जैसी नहीं रहती।
आयुष्मान ने कहा, ”इंसान को अपनी जरूरतें बहुत ज्यादा बड़ी नहीं रखनी चाहिए। अगर व्यक्ति की सोच सही हो और वह अपनी जिंदगी को सरल तरीके से जीना सीखे, तो मुश्किल समय का सामना करना थोड़ा आसान हो जाता है।
बातचीत के दौरान आयुष्मान ने कहा, ”मैं जिंदगी का एक-एक दिन जीने में विश्वास रखता हूं। इंसान को भविष्य की चिंता में खुद को परेशान करने के बजाय वर्तमान पर ध्यान देना चाहिए। जिंदगी में क्या होने वाला है, यह कोई नहीं जानता, इसलिए हर दिन को अच्छे तरीके से जीना सबसे जरूरी है।”
वहीं अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने भी इस पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ”हर इंसान को जिंदगी के बदलावों के लिए तैयार रहना चाहिए। यह जरूरी नहीं कि सिर्फ अभिनेता या मशहूर लोग ही मुश्किल समय से गुजरते हैं। आम लोगों की जिंदगी में भी कई तरह की परेशानियां आती हैं। जिंदगी कभी सीधी तरह नहीं चलती। इसमें अच्छे दिन भी आते हैं और बुरे दिन भी, और यही जिंदगी की सच्चाई है।”
रकुलप्रीत सिंह ने आगे कहा, ”इंसान को हर परिस्थिति को स्वीकार करना सीखना चाहिए। मुश्किल समय ही इंसान को मजबूत बनाता है और उसे जिंदगी की असली सीख देता है। जब लोग अच्छे समय में खुश रहना सीखते हैं, तो उन्हें बुरे समय में धैर्य रखना भी सीखना चाहिए।”
दरअसल, हाल ही में राहुल रॉय कुछ म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों को लगा कि शायद अभिनेता आर्थिक परेशानी से गुजर रहे हैं।



