29 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमदेश दुनियाकाशी विश्वनाथ मंदिर में महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

काशी विश्वनाथ मंदिर में महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

Google News Follow

आज (मार्च 8) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर ने को महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए है, जिसमें विशेष प्रवेश द्वारा,और जलाभिषेक की व्यवस्था भी की गए है।

महिलाओं की सुविधा के लिए गेट नंबर 4 को विशेष प्रवेश द्वार के रूप में निर्धारित किया गया। इससे वे बिना किसी बाधा के भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक कर सकें। इस विशेष व्यवस्था के कारण भीड़-भाड़ से बचते हुए महिलाएं आसानी से मंदिर में प्रवेश कर रही हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि यह पहल एक मीडिया समूह के प्रस्ताव पर आधारित थी। सुझाव के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए खास इंतजाम किए जाने चाहिए। इसे स्वीकार करते हुए प्रशासन ने गेट नंबर 4 को महिलाओं के लिए समर्पित कर दिया।

उन्होंने बताया कि यह सुविधा सुबह और शाम दोनों समय उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच सेवाओं का भी प्रावधान किया गया है। इस पहल को लेकर शहर की महिलाओं ने खुशी जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय निवासी कांति चौधरी ने कहा, “हम अक्सर भारी भीड़ के कारण बाबा भोलेनाथ के दर्शन नहीं कर पाते थे, लेकिन इस विशेष व्यवस्था ने हमें शांतिपूर्वक पूजा करने का अवसर दिया है। हम इसके लिए पीएम मोदी के आभारी हैं।”

यह भी पढ़ें:

महिला दिवस के मौके पर लखपती दीदियों से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी !

बहराइच: पुलिस और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती

महिला दिवस: ग्रैंडमास्टर वैशाली ने संभाला पीएम मोदी का ‘एक्स’ हैंडल, युवाओं को दिया प्रेरणादायक संदेश

बता दें की, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) दुनिया भर में महिलाओं की सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक-आर्थिक उपलब्धियों का सम्मान करने का अवसर है। यह लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नए संकल्प लेने का भी दिन है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें